MP में मानसून सक्रिय, CM मोहन यादव ने नागरिकों को किया अलर्ट, छात्रों से की खास अपील!

Amresh Kushwaha | Jun 23, 2025, 10:33 IST
Share
cm-mohan-yadav-monsoon
Photograph: (thesootr.com)

सीएम मोहन यादव ने नागरिकों से मानसून में बाढ़ के खतरे से बचने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए और छात्रों से की यह अपील...

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार बारिश की खबरें आ रही हैं। इस समय में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नागरिकों को सुरक्षा के उपायों को लेकर जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रा करते समय कहीं भी सड़क या पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ता हुआ दिखे, तो वहां से गुजरने से बचें।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

सीएम ने नागरिकों से की अपील

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस समय प्रदेश के नागरिकों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। विशेष रूप से ऐसे इलाकों में जहां नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया हैं। इसके साथ ही, जहां पानी अचानक बढ़ सकता है, वहां अतिरिक्त सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए नागरिकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहना चाहिए।

अदिकारियों सुरक्षा उपाय करने के निर्देश

सीएम ने यह भी कहा कि इस वक्त प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सभी कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से नागरिकों को बचाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों में और अधिक सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव का आज दिल्ली और वाराणसी का दौरा, ऐसा होगा पूरा शेड्यूल

छात्रों से सीएम ने की अपील

सीएम मोहन यादव ने विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्र बाढ़ वाले क्षेत्रों से गुजरने से बचें। उन्होंने छात्रों को यह चेतावनी दी कि यदि वे कहीं भी पुल-पुलिया के पास पानी का तेज बहाव देखे तो वहां से आवागमन न करें। यह उनकी जान के लिए खतरे का कारण बन सकता है।
सीएम ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। जरूरत पड़ने पर और अधिक उपाय भी किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों को मानसून के आगमन पर बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि मानसून की यह शुरुआत हमारी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी आमद से कृषि क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...पढ़ाई छोड़ चुकीं महिलाओं के लिए मोहन सरकार ने खोले शिक्षा और रोजगार के अवसर, जानें कैसे

मानसून की शुरुआत प्रदेश के लिए शुभ

सीएम ने मानसून की शुरुआत को प्रदेश के लिए शुभ बताया है। सीएम ने कहा कि यह हमारी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानसून के दौरान, कृषि क्षेत्र को भी लाभ होता है। इससे फसलें उगने और जल स्रोतों के पुनर्निर्माण में मदद मिलती है। हालांकि, बाढ़ जैसी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM मोहन यादव | cm mohan yadav | Monsoon | FLOOD | छात्रों से अपील | waterlogging | collectors | administration

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • Monsoon
  • मानसून
  • बाढ़
  • कलेक्टर
  • administration
  • प्रशासन
  • FLOOD
  • collectors
  • waterlogging
  • जलभराव
  • छात्रों से अपील
  • CM मोहन यादव
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज