मोहन कैबिनेट ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर

Ramanand Tiwari | Published:
Share
cm-mohan-yadav-mp-cabinet-meeting-decisions
cm-mohan-yadav-mp-cabinet-meeting-decisions

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 2026 की तबादला नीति को हरी झंडी दे दी है। नई नियमों के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले 1 जून से 15 जून के बीच किए जाएंगे।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने तबादला नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 जून से 15 जून तक ट्रांसफर विंडो खोलने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि पिछले साल जहां तबादलों के लिए पूरा एक महीना दिया गया था।

वहीं इस बार समयसीमा घटाकर सिर्फ 15 दिन कर दी गई है। साथ ही बड़े विभागों को अपनी अलग ट्रांसफर नीति बनाने की छूट भी दी गई है।

हालांकि अंतिम मंजूरी जीएडी और मुख्यमंत्री स्तर से ही होगी। फैसले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सिर्फ 15 दिन खुली रहेगी तबादला विंडो

मोहन सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में तबादलों की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। यानी कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बार सीमित समय में ही आवेदन और प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पिछले वर्ष सरकार ने ट्रांसफर के लिए एक महीने का समय दिया था, लेकिन इस बार अवधि आधी कर दी गई है। इसे लेकर कैबिनेट में कुछ मंत्रियों ने समय बढ़ाने की मांग भी उठाई फिलहाल सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी।

बड़े विभाग बना सकेंगे अपनी अलग नीति

नई ट्रांसफर नीति का सबसे चर्चित पहलू यह है कि बड़े विभाग अब अपनी जरूरत के हिसाब से अलग ट्रांसफर फ्रेमवर्क तैयार कर सकेंगे।

हालांकि विभागों को यह प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से भेजना होगा। अंतिम स्वीकृति मुख्यमंत्री स्तर पर ही मिलेगी। सरकार इसे प्रशासनिक लचीलापन बता रही है, लेकिन भविष्य में इसी व्यवस्था पर सवाल उठने की संभावना भी जताई जा रही है।

ऑनलाइन प्रक्रिया और पारदर्शिता पर जोर

सरकार का दावा है कि इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया (एमपी ट्रांसफर नीति) को अधिक पारदर्शी बनाने की कोशिश की जाएगी।

साथ ही ऑनलाइन सिस्टम को प्राथमिकता देने की बात कही गई है ताकि सिफारिश और दबाव की राजनीति कम हो सके। हालांकि राजनीतिक लॉबिंग और विभागीय दबाव की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई हैं।

किन मामलों को नीति से बाहर रखा गया?

सरकार ने खास तौर कुछ संवेदनशील मामलों जैसे पति-पत्नी के आधार पर स्थानांतरण, गंभीर बीमारी के आधार पर ट्रांसफर और विशेष परिस्थितियों वाले आवेदन को सामान्य ट्रांसफर नीति से अलग रखा है।

लंबित मामलों को निपटाने की तैयारी

सरकार ने ए-प्लस श्रेणी की लंबित फाइलों और पेंडेंसी को 1 मई तक निपटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे विभागीय स्तर पर पहले से लंबित प्रशासनिक मामलों को तेजी से क्लियर करने की तैयारी शुरू हो गई है।

30 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में सिर्फ तबादला नीति ही चर्चा का केंद्र नहीं रही। सरकार ने लगभग 30 हजार करोड़ रुपये के निरंतर चलने वाले विकास कार्यों को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा कई सामाजिक योजनाओं को निरंतर जारी रखने पर सहमति बनी है।

इनमें वृद्धजन पेंशन योजना, महिला एवं बाल सुरक्षा योजनाएं, श्रमिक कल्याण योजनाएं शामिल हैं। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम, अटल बिहारी सुशासन से जुड़े कार्यक्रम, पूर्व से संचालित निरंतर योजनाएं भी शामिल हैं।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

तबादला नीति लागू होने से पहले ही सत्ता और संगठन के भीतर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि सीमित समयसीमा के कारण इस बार तबादलों में प्रतिस्पर्धा और दबाव दोनों ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।

वहीं बड़े विभागों को अलग नीति बनाने की छूट मिलने से भविष्य में पारदर्शिता और समानता को लेकर विपक्ष सवाल उठा सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में ट्रांसफर सिस्टम बदलने की तैयारी, जरूरत के हिसाब से होंगे तबादले

मोहन कैबिनेट ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर

मंत्रियों की स्वेच्छानुदान राशि बढ़ाने समेत तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी

मोहन और विष्णु के आधे सफर पर द सूत्र के सर्वे में हिस्सा लेकर दें आपकी राय

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • मोहन सरकार
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट बैठक
  • एमपी ट्रांसफर नीति
  • तबादला नीति
  • मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर