आज सिवनी-कटनी में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, आलीराजपुर जाएंगे उमंग सिंघार और पटवारी

Amresh Kushwaha | Nov 12, 2025, 09:26 IST
Share
cm-mohan-yadav-schedule-seoni-katni-alirajpur-tour-umang-singhar-jitu-patwari
cm-mohan-yadav-schedule-seoni-katni-alirajpur-tour-umang-singhar-jitu-patwari

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी-कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और जीतू पटवारी आलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (12 नवंबर) सिवनी-कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले सीएम जनजातीय गौरव वर्ष पर भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे सिवनी के लिए रवाना होंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आलीराजपुर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल, आलीराजपुर में रहेंगे। आइए जानते हैं इन तीनों नेताओं के शेड्यूल और उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

सीएम लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त करेंगे जारी

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में आज 1500-1500 रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सिवनी जिले से राशि ट्रांसफर करेंगे। अब तक लाड़ली बहनों को 1250 रुपए प्रति माह दिए जाते थे। वहीं अब से बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है। बुधवार को करीब 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं के खाते में 1587 करोड़ रुपए एक साथ ट्रांसफर होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : आज लाड़ली बहनों खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम सिवनी में ट्रांसफर करेंगे राशि

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:15 बजे: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (समत्व भवन) में शामिल होंगे।
  • सुबह 10:35 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में जनजातीय गौरव वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे।
  • सुबह 11:55 बजे: भोपाल से सिवनी के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 1:00 बजे: सिवनी में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को नवंबर माह की राशि का वितरण करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
  • शाम 4:00 बजे: सिवनी से ग्राम झिंझरी (कटनी) के लिए रवाना होंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 6:35 बजे: भोपाल लौटेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के 6 हजार से अधिक केस पेंडिंग, अब लगेंगे शिविर

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) आज आलीराजपुर जिला के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:10 बजे वे भोपाल से आलीराजपुर जिला के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 01:00 बजे सिंघार आदिवासी अधिकार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह यात्रा आदिवासी विकास परिषद के जरिए आयोजित की जा रही है। इस दौरान सिंघार पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

दोपहर 03:00 बजे वे आलीराजपुर से धार के लिए रवाना होंगे। यहां वे आज के कार्यक्रम का समापन कर रात्री विश्राम करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश को मिला जल संरक्षण में राष्ट्रीय सम्मान, खरगोन और खंडवा ने भी जीते पुरस्कार

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का आज भोपाल और आलीराजपुर के दौरे पर रहेंगे।

सुबह 10:00 बजे पटवारी पीसीसी कार्ययालय जाएंगे। यहां वे SIR के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 12:10 बजे भोपाल से आलीराजपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे सिंघार के साथ आदिवासी अधिकार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।


दोपहर 03:10 बजे कार्यक्रम का समापन कर आलीराजपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: उमंग सिंघार का बड़ा आरोप: सरकार ने बच्चों के हाथ से थाली-चम्मच तक छीनी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • Jitu Patwari
  • Umang Singhar
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा