उज्जैन में सीएम के बेटे-बहू की हुई बैलगाड़ी से एंट्री, सोशल मीडिया पर मचा रही धूम

Ramanand Tiwari | Nov 29, 2025, 23:24 IST
Share
bullock cart entry
Photograph: (The Sootr)

उज्जैन में मुख्यमंत्री के बेटे की शादी में बैलगाड़ी से एंट्री का दृश्य वायरल हो गया। सचिवालय के अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। यह खास पल समारोह का प्रमुख आकर्षण बन गया और चर्चाओं का केंद्र बन गया।

UJJAIN. उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक खास दृश्य देखने को मिला। सीएम डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और दुल्हन डॉ. इशिता यादव ने बैलगाड़ी पर बैठकर एंट्री की। दूल्हा-दुल्हन दोनों ने ही चश्मा लगाकर बैलगाड़ी पर खड़े हुए और फोटो-वीडियो बनवाए। ये वीडियो-फोटो मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। परंपरा और आधुनिकता के इस अनोखे संगम को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।

सीएमओ अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

b3782464-c53
b3782464-c53

उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व संध्या पर खास दृश्य देखने को मिला। मध्यप्रदेश केमुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ACS नीरज मंडलोई और जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना उपस्थित थे। साथ ही उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी के कार्यक्रमों में जमकर झूमा परिवार देखें Viral Photos

22 जोड़ों का सामूहिक विवाह

उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल सांवरा खेड़ी में रविवार को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 22 जोड़े फेरे लेंगे। इन्हीं में अभिमन्यु और इशिता भी शामिल हैं। पूरे क्षेत्र का माहौल शादी की खुशियों से भरा हुआ है, घर-घर में मंगलगीत और बाजों की आवाजें गूंज रही हैं।

गीता कॉलोनी से शुरू हुई रस्में

शुक्रवार को सीएम यादव के गीता कॉलोनी स्थित निवास पर माता पूजन के साथ विवाह की रस्मों की शुरुआत हुई। शनिवार को भी पूजन, पारंपरिक आयोजन और परिवारिक अनुष्ठान पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुए। हर रस्म में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की गर्मजोशी ने शादी को और भी खास बना दिया।

ये भी पढ़ें... कौन हैं CM मोहन यादव की छोटी बहू डॉ. इशिता यादव, सामूहिक सम्मेलन में होगी शादी

कार्निवाल में दिखी बैलगाड़ी से एंट्री की फिर झलक

शनिवार शाम अभिमन्यु और इशिता बैलगाड़ी पर सवार होकर अथर्व होटल के पीछे हो रहे कार्निवाल में भी पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन को बैलगाड़ी में देखकर लोग उत्साहित हो उठे, बच्चों और युवाओं ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। इस अनोखी एंट्री ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

महिला संगीत ने बढ़ाई शादी की रौनक

शादी के पांच दिन के कार्यक्रम में शनिवार रात महिला संगीत का आयोजन रखा गया है। परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार इस खास शाम के लिए विशेष तैयारी कर चुकी हैं। पारंपरिक गीतों और आधुनिक धुनों का ये मिश्रण शादी के उत्सव को और गुलजार करने वाला है।

ये भी पढ़ें...

वीआईपी मेहमानों के लिए भव्य रिसेप्शन

रविवार रात को अथर्व होटल में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। इसमें मंत्री परिषद के सदस्य, 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होने वाले हैं। इतने बड़े स्तर का आयोजन इस शादी को राज्य की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल कर रहा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • उज्जैन
  • मुख्यमंत्री सचिवालय
  • दीपक सक्सेना
  • ACS नीरज मंडलोई
  • बैलगाड़ी से एंट्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा