सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा रद्द, छिंदवाड़ा जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, पटवारी भी जिले में आएंगे नजर
Amresh Kushwaha | Oct 06, 2025, 10:19 IST
cm-mohan-yadav-today-visit-chhindwara-jitu-patwari
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना जबलपुर दौरा रद्द कर दिया है। अब वे छिंदवाड़ा जिले का दौरा करेंगे। यहां वे कफ सिरप से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी मदद करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (06 अक्टूबर) जबलपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अब सीएम मोहन यादव छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कफ सिरप से पीड़ित परिवारों के घर जाकर मुलाकात करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी छिंदवाड़ा जिले में नजर आएंगे। आइए जानते हैं इन दोनों नेताओं के आज के शेड्यूल के बारे में विस्तार से...
मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जो इस मुद्दे पर अपने तरीके से जानकारी साझा करेंगे।
इस दौरे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। वे छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र में बच्चों की मौत के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके अलावा, वे कलेक्टर से मुलाकात करेंगे और अनशन में भी भाग लेंगे, जो इस मुद्दे को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
![be indian-buy indian]()
ये खबर भी पढ़िए...
सीएम मोहन यादव ने असम के उद्योगपतियों से की MP में निवेश की अपील, श्रमिकों को लेकर की ये बड़ी घोषणा
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, विधायक पुत्र एकलव्य पर कार्रवाई की मांग
MP News: सीएम मोहन यादव ने एमपी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में किए बड़े बदलाव, हर सत्र में 8 कलेक्टर देंगे फीडबैक
छिंदवाड़ा न्यूज: कफ सिरप में था मौत का जहर: 16 बच्चों की मौत की वजह बना प्रोपीलीन ग्लाइकॉल, जानें कितना था खतरनाक
छिंदवाड़ा के परासिया में मुख्यमंत्री का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) अब छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे उन परिवारों से मिलेंगे जिनके बच्चे कफ सिरप से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री प्रशासन के जरिए उठाए गए कदमों का जायजा लेंगे। साथ ही, नुकसान झेल रहे परिवारों को सहायता देने के उपायों पर विचार करेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- दोपहर 12:40 - 12:55 बजे- सीएम मोहन यादव कार से भोपाल के स्टेट हैंगर जाएंगे।
- दोपहर 01:00 - 01:40 बजे- मुख्यमंत्री का स्टेट हैंगर भोपाल से एयरस्ट्रिप छिंदवाड़ा आगमन होगा।
- दोपहर 01:45 - 01:55 बजे- एयरस्ट्रिप छिंदवाड़ा से हेलीपेड परासिया जाएंगे। यहां सीएम स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- दोपहर 03:25 - 03:35 बजे- हेलीपेड परासिया से एयरस्ट्रिप छिंदवाड़ा आगमन होगा।
- दोपहर 03:40 - साम 04:20 बजे- एयरस्ट्रिप छिंदवाड़ा से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होंगे।
- शाम 04:35 बजे- सीएम मोहन यादव का निवास आगमन होगा।
- रात्रि 10:30 - 11:00 बजे- मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी जाएंगे छिंदवाड़ा
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
- सुबह 08:30 बजे- पटवारी भोपाल से परासिया के लिए प्रस्थान करेंगे।
- सुबह 10:30 बजे-: परासिया में कफ सिरप से प्रभावित बच्चों के परिवारों से मुलाकात
- सुबह 11:30 बजे-: परासिया से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान
- दोपहर 12:30 बजे- छिंदवाड़ा में कलेक्टर से मुलाकात
- दोपहर 01:00 बजे- छिंदवाड़ा में जनदर्शन में शामिल होना
- दोपहर 02:00 बजे- छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए प्रस्थान
- शाम 06:30 बजे- भोपाल आगमन
be indian-buy indian
ये खबर भी पढ़िए...
सीएम मोहन यादव ने असम के उद्योगपतियों से की MP में निवेश की अपील, श्रमिकों को लेकर की ये बड़ी घोषणा
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, विधायक पुत्र एकलव्य पर कार्रवाई की मांग
MP News: सीएम मोहन यादव ने एमपी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में किए बड़े बदलाव, हर सत्र में 8 कलेक्टर देंगे फीडबैक
छिंदवाड़ा न्यूज: कफ सिरप में था मौत का जहर: 16 बच्चों की मौत की वजह बना प्रोपीलीन ग्लाइकॉल, जानें कितना था खतरनाक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari