एमपी के कलेक्टर पैसे लिए बिना काम नहीं करते… सीएस अनुराग जैन ने कलेक्टरों को दी सफाई
Sourabh Bhatnagar | Jan 27, 2026, 11:13 IST
mp cs anurag jain
कलेक्टर-कमिश्नर काॅन्फ्रेंस की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने जो टिप्पणी की, उससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अब इस पूरे मामले में सीएस जैन ने अपनी सफाई दी है। क्या कहा है सीएस जैन ने... चलिए बताते हैं...
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की बात को लेकर पैदा हुए विवाद को संभालने की कोशिशें की जा रही हैं। मामला कलेक्टर-कमिश्नर काॅन्फ्रेंस की समीक्षा बैठक का है।
प्रशासनिक अमले से ही तीखी आपत्ति आने के बाद सीएस जैन ने कलेक्टरों के ग्रुप में एक मैसेज डालकर लगभग सफाई के अंदाज में कहा है कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है।
इधर बैठकके दौरान आया ये बयान पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। आइए पहले जानते हैं, क्या बोल गए थे चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन…
![8fb33015-27a]()
21 जनवरी को आयोजित बैठकमें आईएएस अनुराग जैन ने कलेक्टरों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कामकाज को लेकर तीखी टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि “मुख्यमंत्री ने कहा है कि कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं।”
सीएस ने कलेक्टरों से साफ कहा था कि कोई भी यह न सोचे कि सब कुछ छिपा रहता है, क्योंकि हमें सब कुछ पता चलता है। उन्होंने आगे कहा था कि किसके यहां क्या हो रहा है, हम सब जानने में सक्षम हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें...
कलेक्टरों को सीएस अनुराग जैन की दो-टूक चेतावनी: बोले- आपके इलाके में माफिया बेकाबू, खौफ पैदा कीजिए
सीएस अनुराग जैन (anurag jain cs mp) के इस सीधे हमले से देशभर में एमपी की प्रशासनिक मशीनरी पर सवाल उठने लगे थे। दरअसल उसी दौरान अशोकनगर के तत्कालीन कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा कथित रूप से तीन करोड़ की मांग का मुद्दा भी देश में गर्म था। ऐसे में सीएस के बयान ने आग में घी का काम कर दिया था।
प्रदेश के कई कलेक्टर्स ने CS अनुराग जैनसे उनके बयान पर सीधी आपत्ति दर्ज करवाई थी। यहां तक कि भोपाल में पदस्थ सीनियर अधिकारियों ने भी इस स्टेटमेंट पर अपनी सख्त आपत्ति दर्ज करवाई थी।
इसके बाद जनसंपर्क ने खंडन जारी कर मामले (mp ias news) का पटाक्षेप करने की कोशिश की थी। बता दें कि मुख्य सचिव ने 7 और 8 अक्टूबर 2025 को हुईकलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की समीक्षा की थी।
The Sootr को मिली जानकारी के अनुसार, सीएस अनुराग जैन ने कलेक्टरों के ग्रुप में अंग्रेजी में एक मैसेज शेयर किया है। पहले इस मूल मैसेज को देखिए और फिर हिंदी में भावानुवाद भी समझिए…
अब हिंदी में भावानुवाद देखिए...
भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी
CM की प्राथमिकताओं पर अमल, सीएस अनुराग जैन करेंगे रिव्यू
प्रशासनिक अमले से ही तीखी आपत्ति आने के बाद सीएस जैन ने कलेक्टरों के ग्रुप में एक मैसेज डालकर लगभग सफाई के अंदाज में कहा है कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है।
इधर बैठकके दौरान आया ये बयान पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। आइए पहले जानते हैं, क्या बोल गए थे चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन…
8fb33015-27a
कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते
सीएस ने कलेक्टरों से साफ कहा था कि कोई भी यह न सोचे कि सब कुछ छिपा रहता है, क्योंकि हमें सब कुछ पता चलता है। उन्होंने आगे कहा था कि किसके यहां क्या हो रहा है, हम सब जानने में सक्षम हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें...
कलेक्टरों को सीएस अनुराग जैन की दो-टूक चेतावनी: बोले- आपके इलाके में माफिया बेकाबू, खौफ पैदा कीजिए
देशभर में मच गया था बवाल
प्रदेश के कई कलेक्टर्स ने CS अनुराग जैनसे उनके बयान पर सीधी आपत्ति दर्ज करवाई थी। यहां तक कि भोपाल में पदस्थ सीनियर अधिकारियों ने भी इस स्टेटमेंट पर अपनी सख्त आपत्ति दर्ज करवाई थी।
इसके बाद जनसंपर्क ने खंडन जारी कर मामले (mp ias news) का पटाक्षेप करने की कोशिश की थी। बता दें कि मुख्य सचिव ने 7 और 8 अक्टूबर 2025 को हुईकलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की समीक्षा की थी।
अब आई सीएस की 'सफाई'
Dear Colleagues, Some perception has been created that in yesterday's conference it was told that all Collectors are corrupt. As head of the team how can I have such a view? I have witnessed some outstanding work by many of you and I mention it often that it is because of the team that MP ranks one of the best in most of the Schemes. To avoid any misunderstanding let me once again state what I meant- Complaints are received from all districts. It is Collector's responsibility to see that all cases are disposed of within the time limit prescribed by the Public Service Guarantee Act.
प्रिय सहयोगियों, कल की बैठक के संबंध में यह धारणा बन गई है कि यह कहा गया था कि सभी कलेक्टर भ्रष्ट हैं। टीम के प्रमुख के रूप में मैं ऐसा दृष्टिकोण कैसे रख सकता हूं? मैंने आप में से कई लोगों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को स्वयं देखा है और मैं अक्सर यह उल्लेख करता रहा हूं कि टीम के प्रयासों के कारण ही मध्य प्रदेश अधिकांश योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने के लिए मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरा आशय क्या था- सभी जिलों से शिकायतें प्राप्त होती हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में सभी मामलों का निपटारा सुनिश्चित करना कलेक्टर की जिम्मेदारी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CM की प्राथमिकताओं पर अमल, सीएस अनुराग जैन करेंगे रिव्यू
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari