नाथ के 'कमल' होने पर असमंजस, जानिए कैसे बदला मन
Pratibha Rana | Feb 19, 2024, 10:29 IST
कमलनाथ
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेसी दिग्गज कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर असमंजस के बादल छंटे नहीं हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में कमलनाथ ( Kamal Nath) के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें तेज है। लेकिन अब कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने पर असमंजस की स्थिति बन गई है। 18 फरवरी को दिनभर के सियासी घटनाक्रम के बाद शाम को कमलनाथ समर्थकों के सुर बदल गए। कमलनाथ के कट्टर समर्थक सज्जन सिंह वर्मा और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे। वह कांग्रेसी थे, है और रहेंगा(Kamal Nath leaving Congress confusion)। वहीं नकुल के बीजेपी में जाने पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...RTI से खुलासा: रेलवे के लेडीज कोच में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरी उनसे चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अभी उनका फोकस इस बात पर है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातिगत समीकरण कैसे होंगे। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बारे में ऐसा कुछ नहीं सोचा है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी मीडिया का दुरुपयोग कर किसी भी राजनेता की छवि खराब करने और उसकी अपने दल के प्रति प्रतिबद्धता पर संदेह पैदा करने का षड्यंत्र रचती रही है। मेरी कमलनाथ से चर्चा हुई है। पटवारी ने कहा कि कमलनाथ ने स्पष्ट किया है कि मीडिया में चल रही खबरें निराधार और षड्यंत्र का हिस्सा है। कमलनाथ जी ने कहा है कि "मैं हमेशा कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा।
ये खबर भी पढ़िए...पटवारी जांच के लिए एसआईटी गठन सहित सात सूत्रीय मांगों के साथ सोमवार से शुरू होगा आंदोलन
वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ के बीजेपी ज्वाइन करने की खबरों से उनके कई विधायक टेंशन में हैं। जानकारी मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व विधायक, कमलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल होने के लिए राजी नहीं हैं। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि कमलनाथ अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इसके अलावा नकुलनाथ में इतनी क्षमता नहीं है की वो हमें संरक्षण दे सके।
ये खबर भी पढ़िए..कांग्रेस क्यों छोड़ रहे कमलनाथ, जानिए 4 बड़ी वजहें...
कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने जैसे ही एक्स से कांग्रेस का लोगो हटाया वैसे ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से लोगो हटा दिया। इसको लेकर कयास लगने लगे हैं कि वर्मा भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इसी तरह सांसद विवेक तन्खा के नाम की भी चर्चा कांग्रेस छोड़ने को लेकर हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए..रेलवे कर रहा धोखा, ट्रेन में यात्रियों को मिल रहे गंदे तकिये और चादर
छिंदवाड़ा जिले के विधायक जो कमलनाथ समर्थक हैं उनमें दिनेश गुर्जर, लखन घनघोरिया, निर्मला सप्रे, सुनील उइके, अभिजीत शाह, आरके दोगने, बाला बच्चन, महेश परमार, नारायण पट्टा, रामसिया भारती, मधु भगत, संजय उइके, अनुभा मुंजारे, विक्की पटेल, फुंदेलाल मार्को, चैनसिंह वरकड़े, कमलेश प्रताप शाह, चौधरी सुमेर सिंह, विजय रेवनाथ चौरे, सोहन वाल्मीकि, नीलेश उइके सहित 10 पूर्व विधायकों के कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। वहीं विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, पूर्व विधायक निशंक जैन, शशांक भार्गव, हर्ष यादव भी बीजेपी में जा सकते हैं!

मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा- कमलनाथ
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरी उनसे चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अभी उनका फोकस इस बात पर है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातिगत समीकरण कैसे होंगे। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बारे में ऐसा कुछ नहीं सोचा है।
➡️बदलने लगे कमलनाथ समर्थक विधायकों के स्वर
➡️कमलनाथ के BJP ज्वाइन करने की खबरों से टेंशन में विधायक
➡️परासिया के कांग्रेस एमएलए सोहन लाल वाल्मिक ने क्या अपील की, सुनिए ...⬇️#KamalNath #NakulNath #Congress #BJP #BJP4MP #MadhyaPradesh #MPNews #politicalnews #latestupdate… pic.twitter.com/VFdSpvNdxz
— TheSootr (@TheSootr) February 19, 2024
छवि खराब करने का भाजपा का षड्यंत्र
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी मीडिया का दुरुपयोग कर किसी भी राजनेता की छवि खराब करने और उसकी अपने दल के प्रति प्रतिबद्धता पर संदेह पैदा करने का षड्यंत्र रचती रही है। मेरी कमलनाथ से चर्चा हुई है। पटवारी ने कहा कि कमलनाथ ने स्पष्ट किया है कि मीडिया में चल रही खबरें निराधार और षड्यंत्र का हिस्सा है। कमलनाथ जी ने कहा है कि "मैं हमेशा कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा।
ये खबर भी पढ़िए...पटवारी जांच के लिए एसआईटी गठन सहित सात सूत्रीय मांगों के साथ सोमवार से शुरू होगा आंदोलन
असमंजस में कांग्रेस विधायक
वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ के बीजेपी ज्वाइन करने की खबरों से उनके कई विधायक टेंशन में हैं। जानकारी मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व विधायक, कमलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल होने के लिए राजी नहीं हैं। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि कमलनाथ अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इसके अलावा नकुलनाथ में इतनी क्षमता नहीं है की वो हमें संरक्षण दे सके।
ये खबर भी पढ़िए..कांग्रेस क्यों छोड़ रहे कमलनाथ, जानिए 4 बड़ी वजहें...
ये भी जा सकते हैं कांग्रेस छोड़कर
कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने जैसे ही एक्स से कांग्रेस का लोगो हटाया वैसे ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से लोगो हटा दिया। इसको लेकर कयास लगने लगे हैं कि वर्मा भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इसी तरह सांसद विवेक तन्खा के नाम की भी चर्चा कांग्रेस छोड़ने को लेकर हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए..रेलवे कर रहा धोखा, ट्रेन में यात्रियों को मिल रहे गंदे तकिये और चादर
इनको लेकर भी कांग्रेस छोड़ने की अटकलें
छिंदवाड़ा जिले के विधायक जो कमलनाथ समर्थक हैं उनमें दिनेश गुर्जर, लखन घनघोरिया, निर्मला सप्रे, सुनील उइके, अभिजीत शाह, आरके दोगने, बाला बच्चन, महेश परमार, नारायण पट्टा, रामसिया भारती, मधु भगत, संजय उइके, अनुभा मुंजारे, विक्की पटेल, फुंदेलाल मार्को, चैनसिंह वरकड़े, कमलेश प्रताप शाह, चौधरी सुमेर सिंह, विजय रेवनाथ चौरे, सोहन वाल्मीकि, नीलेश उइके सहित 10 पूर्व विधायकों के कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। वहीं विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, पूर्व विधायक निशंक जैन, शशांक भार्गव, हर्ष यादव भी बीजेपी में जा सकते हैं!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari