राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Madhav Singh | Published:
Share
sansad vivek tankha
sansad vivek tankha

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने परिसीमन की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में कुल 7 नेताओं को शामिल किया गया है, जो प्रदेश में परिसीमन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए काम करेंगे।

लगातार हार से परेशान कांग्रेस अब नए सिरे से अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी के चलते हर जरूरी कदम फूक- फूककर उठा रही है। मध्य प्रदेश में परिसीमन को लेकर भी कांग्रेस पार्टी ने सक्रिय कदम उठाए हैं। पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को सौंपी गई है।

शिवराज को लगे वर्षों, तो मोहन ने सिर्फ दस महीने.. कमलनाथ का BJP पर तंज

परिसीमन कमेटी में कुल सात नेता

कमेटी में कुल 7 नेताओं को शामिल किया गया है, जो प्रदेश में परिसीमन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए काम करेंगे। सांसद विवेक तन्खा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही उमंग सिंघार, जेपी धनोपिया, केके मिश्रा, अभय मिश्रा, साहब सिंह गुर्जर, वीके बाथम को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा, जिलों में भी समितियों का गठन किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पार्टी के तर्क और सुझाव आयोग के समक्ष सही तरीके से प्रस्तुत किए जा सकें। कांग्रेस की यह कवायद जनगणना के आंकड़ों के आधार पर हो रही है, क्योंकि सरकार द्वारा परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना के अनुसार ही लागू किया जाएगा। इस परिसीमन से प्रदेश की विधानसभा और लोकसभा की सीमाओं में बदलाव होगा।

MP में अब जनता सीधे चुन सकेगी जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष

33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए भी तैयारी

गौरतलब है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित की जाएंगी, जिससे राजनीतिक प्रतिनिधित्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह कदम कांग्रेस पार्टी की रणनीति का हिस्सा है, जिससे वे आगामी चुनावों में महिलाओं को अधिकतम राजनीतिक अधिकार प्रदान कर सकें।

FAQ

  1. कांग्रेस ने परिसीमन के लिए किसे अध्यक्ष बनाया है?
    विवेक तन्खा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
  2. कांग्रेस की परिसीमन कमेटी में कितने नेता शामिल हैं?
    कमेटी में 7 नेताओं को शामिल किया गया है।
  3. परिसीमन के दौरान महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित होंगी?
    महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की जाएंगी।
  4. परिसीमन का उद्देश्य क्या है?
    परिसीमन का उद्देश्य विधानसभा और लोकसभा की सीमाओं में परिवर्तन करना है।
  5. कांग्रेस का यह कदम किस आधार पर है?
    यह कदम जनगणना के आंकड़ों के आधार पर है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • विवेक तन्खा
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • परिसीमन
  • उमंग सिंघार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर