कांग्रेस की सभा में दिग्विजय सिंह मंच पर क्यों नहीं गए, फेसबुक पोस्ट में गिना दिए ये कारण

Rohit Sahu | Published:
Share
digvijay singh congress meeting
digvijay singh congress meeting

जबलपुर में कांग्रेस की सभा में मंच पर न बैठने को लेकर दिग्विजय सिंह ने 7 कारण बताए। इन कारणों के साथ दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक का जिक्र किया।

31 मई को जबलपुर में आयोजित कांग्रेस की जयहिंद सभा में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया था।पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने उनके पैर छूकर मंच पर बैठने का आग्रह किया। दिग्विजय अपने निर्णय पर अडिग रहे और मंच पर नहीं बैठे। अब उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर इसकी वजह बताई

महात्मा गांधी और राहुल गांधी का दिया उदाहरण

2018 में दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन का हवाला दिया, जहां राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेता मंच से नीचे बैठे थे ।इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने लिखा कि बापू असहयोग आंदोलन के दौरान जमीन पर बैठते थे। समानता और सादगी गांधी दर्शन की नींव रही है।

फेसबुक पोस्ट में ये कारण गिनाए

✅ 1. समानता की भावना को बढ़ावा देना है लक्ष्य- कार्यकर्ता शिकायत करते हैं कि बड़े नेता उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं देते। मंच से दूरी यह संदेश देती है कि हर कार्यकर्ता समान महत्व रखता है।

✅ 2. पद नहीं, काम की हो प्राथमिकता- दिग्विजय सिंह ने लिखा कि पद के बजाय कार्य को प्राथमिकता देना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को यह समझना चाहिए कि पहचान मंच नहीं, मेहनत से बनती है।

✅ 3. कार्यक्रमों में अनुशासन और स्पष्टता जरूरी- मंच पर सीमित उपस्थिति से कार्यक्रमों में स्पष्ट संरचना और अनुशासन बना रहेगा। इससे अव्यवस्था और प्रतिस्पर्धा जैसी समस्याएं दूर होंगी।

✅ 4. सामूहिक सम्मान का संदेश हो प्रसारित- गुलदस्ता और सम्मान केवल जिला अध्यक्ष द्वारा हो, यह सुझाव भी उन्होंने दिया। इससे व्यक्तिगत प्रभाव के बजाय संगठन की गरिमा बढ़ेगी।

✅ 5. नेतृत्व की सादगी से कार्यकर्ता होंगे प्रेरित- सादगी और समानता कार्यकर्ता को अपने नेता के करीब लाती है। इससे उनमें समर्पण और संघर्ष का भाव जन्म लेता है।

✅ 6. पार्टी के मूल विचारों की वापसी हो सके- यह निर्णय पद और दिखावे की राजनीति से हटकर
सेवा और विचार आधारित संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें...शिवराज की पदयात्रा पर दिग्विजय सिंह का वार, किसानों के मुद्दों को लेकर उठाए ये 3 सवाल

यह पुरानी परंपरा है

दिग्विजय सिंह बोले- यह नया नहीं, पुरानी परंपरा का हिस्सा है। 28 अप्रैल 2025 को ग्वालियर की सभा में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। यह कोई तात्कालिक निर्णय नहीं, बल्कि विचारधारा से जुड़ा स्थायी व्यवहार है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली ने दिखाया रास्ता, छोटे- मोटे अपराधों में अब जेल नहीं कम्युनिटी सर्विस की सजा

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • सोनिया गांधी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर