शिवराज की पदयात्रा पर दिग्विजय सिंह का वार, किसानों के मुद्दों को लेकर उठाए ये 3 सवाल
Rohit Sahu | Published:
digvijay shivraj
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पदयात्रा पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने किसानों से जुड़ी तीन प्रमुख समस्याओं पर सवाल किए।
MP News:शिवराज सिंह चौहान अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में पदयात्रा पर हैं। यह यात्रा 25 मई से शुरू हुई है और अब हर सप्ताह दो दिन चलेगी। इस यात्रा के जरिए शिवराज जनता से संवाद कर रहे हैं और जनसमस्याओं को जान रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर शिवराज से किसानों के मुद्दों पर तीन सवाल पूछे।
दूसरे सवाल में दिग्विजय सिंह ने नर्मदा घाटी क्षेत्र में मूंग की फसल के समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस बार अधिक क्षेत्र में मूंग की खेती हुई है, लेकिन सरकार ने MSP पर खरीदी के आदेश नहीं दिए। इससे किसान एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं।
दिग्विजय सिंह ने तीसरा सवाल DAP खाद की उपलब्धता को लेकर उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को फिर से DAP खाद नहीं मिल रही है। यह स्थिति पिछले कई सीजन से दोहराई जा रही है, जिससे बुवाई प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें...एमपी में अधिकारी-कर्मचारी तबादलों के विरोध में जा सकते हैं हाईकोर्ट
दिग्विजय सिंह ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्याज उत्पादक किसानों की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में किसानों ने भारी मात्रा में प्याज का उत्पादन किया है। परंतु उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें..पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज : कांग्रेस नेत्री की मौत को लेकर नया विवाद
उन्होंने लिखा कि नाफेड को वर्ष 2025 में 3 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का लक्ष्य मिला था, लेकिन अभी तक खरीदी शुरू नहीं हुई है। नतीजतन, व्यापारी किसानों की प्याज कम कीमत पर खरीद रहे हैं और वही प्याज नाफेड अधिक दाम पर व्यापारियों से खरीद रहा है।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
गेहूं भुगतान में देरी और ब्याज राहत की मांग
दिग्विजय ने पहला मुद्दा उठाया कि मार्च में गेहूं खरीदी पूरी हो गई, लेकिन अभी तक किसानों के खातों में भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे किसानों को ब्याज में कोई राहत नहीं मिली है। यह विषय लंबे समय से किसानों के बीच चिंता का कारण बना हुआ है।
माननीय @ChouhanShivraj केंद्रीय कृषि मंत्री जी अपने चुनाव क्षेत्र में आप पदयात्रा कर रहे हैं। बधाई। एमपी में किसानों की आज 3 प्रमुख समस्यायों हैं जिनकी ओर मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ ।
1- किसानों की गेहूँ ख़रीद 31 मार्च में पूर्व हो जाने के बाद भी उनके खाते में राशि…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) May 28, 2025
मूंग फसल की MSP पर खरीदी नहीं, किसान परेशान
डीएपी खाद की किल्लत को लेकर भी जताई चिंता
यह भी पढ़ें...एमपी में अधिकारी-कर्मचारी तबादलों के विरोध में जा सकते हैं हाईकोर्ट
इसके पहले पत्र लिखकर प्याज का मुद्दा उठाया था
यह भी पढ़ें..पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज : कांग्रेस नेत्री की मौत को लेकर नया विवाद
उन्होंने लिखा कि नाफेड को वर्ष 2025 में 3 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का लक्ष्य मिला था, लेकिन अभी तक खरीदी शुरू नहीं हुई है। नतीजतन, व्यापारी किसानों की प्याज कम कीमत पर खरीद रहे हैं और वही प्याज नाफेड अधिक दाम पर व्यापारियों से खरीद रहा है।
प्याज के लिए दिग्विजय ने शिवराज को 5 सुझाव भी दिए
- प्याज की खरीदी तुरंत नाफेड द्वारा शुरू करवाई जाए।
- बिचौलियों को हटाकर किसानों से सीधे खरीदी हो।
- प्रत्येक तहसील में खरीदी केंद्र स्थापित किए जाएं।
- खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाए।
- अतिरिक्त समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की जाए।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक मध्य प्रदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari