पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल- मंत्री पटेल को भिखारी, मंत्री कैलाश को पाखंडी राजनेता बोला
Sanjay Gupta | Published:
BJP MINISTER HOLI
कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दो मंत्रियों पर तीखी टिप्पणी की।
कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मीडिया से चर्चा में मप्र के दो मंत्री पर तीखी टिप्पणी की। उनके निशाने पर मंत्री प्रहलाद पटेल तो थे ही साथ ही हमेशा की तरह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी उन्होंने तल्ख बात कही।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुस्लिम बस्ती में जाकर मनाएं
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा था कि- होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम भाईयों को बड़ा दिल रखना चाहिए, जुम्मे की नमाज तो हर शुक्रवार को आती है। वह भी हमारे साथ होली मनाएं और इसका मजा लें, यह कोई इस्लाम के विरुद्ध तो नहीं है। इस पर अब वर्मा ने कहा कि उन्हें इतना लाड़ आ रहा है मुस्लिम भाईयों पर तो जाओ मुंबई बाजार, आजादनगर, चंदननगर उनके साथ खेलो होली। पहले जब मुस्लिम भाई साथ में होली खेलते थे तब उस समय इनकी तरह पाखंडी राजनेता नहीं होते थे। समाज एक था। पहले यह भय फैलाते हैं और कहते हैं कि कोई होली नहीं खेलेगा और फिर अब कैलाश जी कह रहे है कि खेलो, मुस्लिम भाई भी समझते हैं यह पाखंडी लोग हैं। इतने ईमानदार हो तो जाओ उनके घरों में और खेलो होली।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके मित्र विधायक मेंदोला की विधानसभा यहां भी आगे
मंत्री ने कहा कि होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम भाईयों को बड़ा दिल रखना चाहिए, जुम्मे की नमाज तो हर शुक्रवार को आती है। वह भी हमारे साथ होली मनाएं और इसका मजा लें, यह कोई इस्लाम के विरुद्ध तो नहीं है। हमारी तो गंगा-जमुनी संस्कृति रही है। एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। पता नहीं कहां का कट्टरवाद आकर मुस्लिम भाईयों में भ्रम पैदा कर रहा है। हम तो कह रहे हैं कि वह अपने पूर्वजों का पता लगाएं, आपके पूर्वजों ने वृंदावन में श्रीकृष्ण के साथ होली खेली है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- शिवाजी महाराज नहीं होते तो मैं होता कलीमुद्दीन
उधर, कलेक्टोरेट में चल रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव के साथ ही निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे व अन्य उपस्थित थे।
इसी दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘पागल’ कह दिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को गधा तक बोल गए। पूर्व विधायक जोशी ने महापौर भार्गव के लिए कहा कि इंदौर की जनता ने पढ़े-लिखे महापौर को चुना, लेकिन वह किसी काम के नहीं हैं।
मंत्री पटेल के भिखारी वाले बयान पर यह बोले
मंत्री पटेल के जनता को भिखारी कहने वाले बयान पर विवाद थमा नहीं है। कांग्रेस ने इसके विरोध में शनिवार को कलेक्टोरेट इंदौर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री वर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य है कि मंच से मंत्री इस तरह की बात कह रहे हैं, जो जनता आशा से उनके पास जा रही है उन्हें वह भिखारी बता रहे हैं। पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, सबसे बड़े भिखारी तो वह हैं जो वोट मांगने के लिए जाते हैं। हर महीने लाड़ली बहनाओं को 1 हजार 250 रुपए देकर और किसानों को 6 हजार रुपए देकर भिखारी बोला जा रहा है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुस्लिम बस्ती में जाकर मनाएं होली
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके मित्र विधायक मेंदोला की विधानसभा यहां भी आगे
मंत्री विजयवर्गीय बोले थे बड़ा दिल रखें मुस्लिम भाई
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- शिवाजी महाराज नहीं होते तो मैं होता कलीमुद्दीन
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता हुए शामिल
पूर्व विधायक जोशी के भी बिगड़े बोल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari