जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान रैली में 2 लाख को जुटाने में जुटी कांग्रेस

Sanjay Gupta | Jan 25, 2025, 15:15 IST
Share
 मध्‍य प्रदेश congress
मध्‍य प्रदेश congress

महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" रैली होगी, जिसमें राहुल, प्रियंका, खरगे और कमलनाथ सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली होने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस दो लाख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति जुटाने में जुटी है। इस रैली के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ देश और प्रदेश के कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। महू में 11 बजे यह आयोजन होगा।

नेताओं ने किया आयोजन स्थल का दौरा

महू वेटरनरी कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा के लिए चल रही तैयारीयों का निरीक्षण करने 24 जनवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ,राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त ,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, सत्यनारायण पटेल विधायक विक्रांत भूरिया, के के मिश्रा, इंदौर संगठन प्रभारी रवि जोशी ,विपिन वानखेड़े, अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव सभा स्थल पहुंचे। तैयारियों व सुरक्षा का जायजा लिया।

यह बोले जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा स्थल पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस महारैली की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। देश-प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण, दो लाख से अधिक कार्यकर्ता, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायी महू आएंगे। यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित संघ और पूरी बीजेपी के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर संविधान की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेंगे और बीजेपी के तानाशाही नेताओं को नींद से जगाने का काम किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शाह ने किया है अपमान

पटवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में खडे़ होकर अंबेडकर जी का जिस तरह अपमान किया वह निंदनीय और देश की 150 करोड़ जनता का, दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और हर उस वर्ग का अपमान हुआ है, जो अंबेडकर जी को अपना भगवान मानती है, उन्हें पूजती है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है और अमित शाह को अंबेडकर जी के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगनी होगी।

यह भी रहे मौजूद

इस दौरान सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, जिला Congress अध्यक्ष सदाशिव यादव,मृणाल पंत,सच सलूजा,संतोष गौतम,प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया,जीतू ठाकुर,शक्ति सिंह गोयल, महू कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू खान, संजय शर्मा (मामा ) के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • महू
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मल्लिकार्जुन खरगे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई