रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़के सिंधिया, PM मोदी की महमूद गजनवी से की थी तुलना

Siddhi Tamrakar | Jan 28, 2025, 13:35 IST
Share
jyotiraditya scindia and revanth reddy
ज्योतिरादित्य सिंधिया (ग्रे कलर के कुर्ते में) और रेवंत रेड्डी (सफेद कुर्ते में)

महू की 'जय बापू, जय भीम' रैली में तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने मोदी पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हुए गजनवी से तुलना की। इस पर सिंधिया ने कांग्रेस और रेवंत रेड्डी से तत्काल माफी की मांग की है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में आयोजित 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली में भाग लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने संविधान की रक्षा की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने वालों और उसे बदलने वालों के बीच है। वहीं रेड्डी ने जन सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलना आक्रमणकारी महमूद गजनवी से की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। इस पूरे मामले पर अब सियासत गरमा गई है।

PM मोदी पर जमकर लगाए आरोप

रेवंत रेड्डी ने रैली में कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से संविधान को बदलने की कोशिश कर रहै हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना महमूद गजनवी से करते हुए कहा कि मोदी जी संविधान और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी ये कोशिशें सफल नहीं होंगी।

सिंधिया ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेवंत रेड्डी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान प्रधानमंत्री मोदी का अपमान नहीं बल्कि देश के करोड़ों गरीबों, वंचितों, महिलाओं और आदिवासियों का अपमान है। सिंधिया ने कांग्रेस और रेवंत रेड्डी से तत्काल माफी की मांग की है।

डॉ. अंबेडकर का जन्म स्थान है महू

कांग्रेस ने संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली का महू में आयोजन किया गया था। महू डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म स्थान है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • Rahul Gandhi
  • CONGRESS
  • नरेंद्र मोदी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • महू
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महमूद गजनवी
  • तेलंगाना कांग्रेस  सीएम रेवंत रेड्डी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज