कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के फसल बीमा कंपनी पर आरोप, बोले- किसानों के करोड़ रुपए डकार रही

Sandeep Kumar | Published:
Share
congress-mla-pratap-grewal
congress-mla-pratap-grewal

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने फसल बीमा कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनियां किसानों से करोड़ों रुपए की प्रीमियम राशि ले रही हैं, लेकिन उन्हें सही मुआवजा नहीं मिल रहा।

मध्यप्रदेश के सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने फसल बीमा योजना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कंपनियां किसानों से करोड़ों रुपए की प्रीमियम राशि लेती हैं, लेकिन उन्हें वास्तविक नुकसान की राशि नहीं दे रही हैं। उनके अनुसार कई किसानों को 50 से 200 रुपए के बीच बीमा राशि मिल रही है, जबकि कंपनियां उनसे हजारों रुपए की प्रीमियम वसूल करती हैं।

फसल बीमा के नाम पर धोखाधड़ी

MP के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में फसल बीमा कंपनी ने किसानों से भारी प्रीमियम राशि ली। इसके बदले बीमा राशि के रूप में उन्हें कुछ रुपए ही मिल रहे हैं। विधायक ग्रेवाल का कहना है कि 2023-24 और 2024-25 में क्षेत्र में किसानों को भारी नुकसान हुआ।

सरकार ने सर्वे रिपोर्ट गलत तरीके से प्रस्तुत की। उनके अनुसार, 55 पटवारी हल्कों में 0 प्रतिशत और 19 हल्कों में 5 प्रतिशत से कम नुकसान दिखाया गया। असल में नुकसान कहीं ज्यादा था।

ये भी पढ़ें...बाढ़ से बेहाल किसानों को मिली राहत! सीएम मोहन यादव ने खाते में डाले 20 करोड़ रुपए

फसल बीमा की वास्तविक स्थिति

विधायक ने बताया कि 2024 में रबी फसल के दौरान 58,060 किसानों ने 4 करोड़ 1 लाख 36 हजार रुपए की प्रीमियम राशि जमा की। इसके बावजूद उन्हें बीमा के नाम पर केवल 1 लाख रुपए की राशि मिली।

2023-24 में 1 लाख 93 हजार 132 किसानों ने प्रीमियम राशि जमा की, लेकिन केवल 35,788 किसानों को बीमा का लाभ मिला। इस धोखाधड़ी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें...एमपी में सोलर पंप लेना होगा आसान, किसानों को देनी होगी केवल इतनी राशि

सेटेलाइट सर्वे पर सवाल

विधायक ने कहा कि सरकार, फसल बीमा के सर्वे के लिए सेटेलाइट सर्वे का इस्तेमाल करती है। यह सर्वे वास्तविक नुकसान का सही आकलन नहीं कर पाता। इसके कारण कई किसान और गांव फसल बीमा से वंचित रह गए। उन्होंने सरकार से मांग की कि सेटेलाइट सर्वे बंद किया जाए और वास्तविक नुकसान के आधार पर फसल बीमा दिया जाए।

ये भी पढ़ें...कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, GST घटने से ट्रैक्टर खरीदने में किसानों को मिलेगा इतने हजार का फायदा

किसानों के अधिकारों की रक्षा की मांग

विधायक ग्रेवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि किसानों से ली गई प्रीमियम राशि की पूरी जानकारी दी जाए और फसल बीमा का भुगतान वास्तविक नुकसान के आधार पर किया जाए। साथ ही, सोयाबीन की फसल में पीला मौजेक वायरस और जलभराव से हुए नुकसान का सही सर्वे करने के लिए एक संयुक्त सर्वे दल गठित किया जाए।

ये भी पढ़ें...सितंबर में भी बारिश का कहर : बांध के गेट खुले, तालाब की पाल टूटी, किसानों को भारी नुकसान

कांग्रेस पार्टी का आंदोलन

कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर जोरदार आंदोलन किया। सैंकड़ों किसानों के साथ कम्युनिटी हॉल से एसडीएम कार्यालय तक पैदल रैली निकाली गई। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें किसानों को वास्तविक मुआवजा देने की मांग की गई। ताकि उन्हें उनका हक का बीमा मिल सके।

आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरदेव सिंह जाट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कांग्रेस
  • MP
  • किसानों
  • कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर