BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू परिवार बाबा साहब के विरोधी

Sanjay Dhiman | Jun 17, 2025, 22:25 IST
Share
 bjp state president vd sharma
Photograph: (the sootr)

कांग्रेसी नेताओं द्वारा बाबा साहब बीआर अंबेडकर को लेकर बीजेपी पर लगाए आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने पलटवार किया। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस और नेहरू परिवार को बाबा साहब का विरोधी बताया।

कांग्रेसी नेताओं द्वारा बाबा साहब बीआर अंबेडकर को लेकर बीजेपी पर लगाए आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस और नेहरू परिवार को बाबा साहब का विरोधी बताया।

कांग्रेसी नेताओं की पत्रकार वार्ता के बाद दोपहर बाद एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में शांति और विकास पसंद नहीं आ रहा है। कांग्रेस के नेता प्रदेश में वर्ग संघर्ष करवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को लेकर कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए कर रहे बयानबाजी

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। उन्होxने कहा कि सभी जानते है कि कांग्रेेस और नेहरू परिवार शुरू से बाबा साहब बीआर अंबेडकर का विरोधी रहा है। उनके जीवित रहने व उनके चले जाने के बाद भी कांग्रेस उन्हें सम्मान नहीं दे रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मृत शिक्षकों की विधवाओं से 4 लाख की रिश्वत, शिक्षा विभाग के लिपिक पर गंभीर आरोप

अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल : एअर इंडिया की 5 दिन में दूसरी उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

बाबा साहब को भाजपा ने दिया भारत रत्न

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस के शासनकाल में न तो बाबा साहब को पदम भूषण दिया गया न ही पदम श्री, जबकि भाजपा ने उन्हें भारत रत्न अवार्ड प्रदान किया। उनकी जन्मस्थली का विकास भाजपा ने किया न की कांग्रेस ने। उन्होंने भाजपा और संघ का नाम लेने पर आपत्ति लेते हुए कहा कि शांत माहौल बिगाडने का ठेका कांग्रेस ने लिया हुआ हेै। इन्हें अपने बयानों पर तत्काल पूरे देश से मापफी मांगना चाहिए।

यह खबरें भी पढ़ें...

पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाए गए शख्स ने 5 साल काटी जेल, अब मिला न्याय

हजारों कर्मचारियों के वेतन पर लटकी केवाईसी की तलवार

यह कहा था कांग्रेसी नेताओं ने पत्रकार वार्ता में

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रभारी हरीश चैधरी, सांसद दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व विधायक पफूल सिंह बरैया द्वारा मंगलवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा और संघ पर बाबा साहब को टारगेट करने का आरोप लगाया था। इस प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कहा था कि भाजपा और संघ ने मध्यप्रदेश को नर्सरी बना रखा है। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर संविधान बदलने का प्रयास करने, देश का इतिहास बदलने और बीएन राव को संविधान निर्माता बताने जैसे आरोप भी लगाए थे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • वीडी शर्मा
  • एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • पलटवार
  • बीआर अंबेडकर
  • भारत रत्न अवार्ड
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं