कांग्रेस का रीवा कलेक्टर की ईमानदारी पर सवाल और सागर कलेक्टर के दशहरा शुभकामनाएं पर मचा बवाल

Dablu Kumar | Oct 04, 2025, 10:48 IST
Share
RIWA COLLECTOR
RIWA COLLECTOR

कांग्रेस ने रीवा और सागर के कलेक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही, कांग्रेस नेता ने दोनों कलेक्टरों को निशाना पर भी लिया है और कई सारे सवाल किेए हैं।

कांग्रेस ने रीवा और सागर के कलेक्टरों की कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही, दोनों आईएएस अफसरों को निशाने पर भी लिया है। रीवा जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की ईमानदारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि वे कह दें कि ईमानदार हैं, तो वह पोल खोल देंगे।

सत्य पर असत्य की जीत पर मचा बवाल

वहीं, दशहरे के मौके पर सागर कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा किए गए ट्वीट पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्था को देखते हुए अब कलेक्टर सत्य पर असत्य की जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़िए... ओबीसी आरक्षण का मामला: आज से सुप्रीम कोर्ट में लगातार होगी सुनवाई, एमपी सरकार रखेगी अपना पक्ष

कांग्रेस ने कलेक्टरों के काम पर किया सवाल वाली खबर पर एक नजर

  • कांग्रेस ने रीवा और सागर के कलेक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठाए, आरोप लगाया कि दोनों कलेक्टर अपने कर्तव्यों में को ठीक से नहीं निभा रहे हैं।
  • रीवा के विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर प्रतिभा पाल की ईमानदारी पर सवाल उठाया और कहा कि वे अगर अपनी ईमानदारी का दावा करें तो उनकी पोल खोल देंगे।
  • सागर कलेक्टर संदीप जीआर के दशहरा पर किए गए ट्वीट पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी, कहा कि सत्य पर असत्य की विजय का संदेश गलत प्रतीत होता है।
  • अभय मिश्रा ने कहा कि रीवा कलेक्टर मुख्यमंत्री के निर्देशों के विपरीत काम करती हैं।
  • सागर कलेक्टर ने विजयादशमी पर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने का संदेश दिया, जो कांग्रेस के लिए विवाद का कारण बना।

कांग्रेस विधायक ने रीवा कलेक्टर कसा तंज

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल पर तंज कसते हुए कहा कि कलेक्टर खुद को ईमानदार नहीं बता सकतीं। उन्होंने कहा कि अगर कलेक्टर यह कह देती हैं कि वे ईमानदार हैं, तो वे उनकी पोल खोल देंगे। अभय मिश्रा ने राजनीति में अपनी ईमानदारी का दावा करते हुए कहा कि अगर कोई मेरी बेईमानी साबित कर दे, तो वह चुनौती स्वीकार कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा में अलग तरह का खेल चलता है और यहां कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं।

ये भी पढ़िए... MP News: सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल पुराने नियम बदलने जा रही एमपी सरकार

रीवा कलेक्टर सीएम की बातों को कर रहीं नजरअंदाज

मिश्रा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की नीयत सही है, वे व्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और क्षेत्र की हालत बेहतर बनाना चाहते हैं। लेकिन रीवा कलेक्टर मुख्यमंत्री की बातों को नजरअंदाज करती हैं और उप मुख्यमंत्री के निर्देशों पर काम करती हैं। मिश्रा ने आरोप लगाया कि कलेक्टर उनके खिलाफ कई तरह के हथकंडे अपनाती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखा था, इसमें कहा था कि अगर उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो वे कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे और छह घंटे तक उपवास रखेंगे। मिश्रा ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से विरोध नहीं करते, लेकिन जब काम ठीक नहीं होता, तो इस तरह के कदम उठाने पड़ते हैं।

ये भी पढ़िए... आयुष्मान अस्पताल पर एमपी सरकार की सख्ती, यदि यह सर्टिफिकेट नहीं रहा तो योजना से होंगे बाहर

बीस हजार लोगों के साथ करेंगे विरोध प्रदर्शन

अभय मिश्रा ने कहा कि रीवा की सरकारी जमीनें लूट ली गईं और बेच दी गईं। उन्होंने गांधी जी की प्रेरणा का हवाला देते हुए बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने सत्याग्रह किया है। मिश्रा ने यह भी कहा कि बिजली बिलों के खिलाफ वे पार्टी से अनुमति लेकर जल्द ही बीस हजार लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़िए... रीवा न्यूज: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर को आना पड़ा बीच में

2 अक्टूबर को अभय मिश्रा ने किया था धरना प्रदर्शन

6cba3515-fa0
6cba3515-fa0


गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के दिन Rewa के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला और शांति रूप से धरना प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर उन्हें बैठकों (रीवा जिला प्रशासन की बैठक) और योजनाओं से दूर रख रहा है सिर्फ इसलिए क्योंकि वे कांग्रेस पार्टी से हैं। उनका विरोध कलेक्टर कार्यालय के सामने था, जहां उन्होंने मौन धरने पर बैठने का फैसला किया।

धरने के दौरान विधायक अभय मिश्रा ने पहले शांतिपूर्वक कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर विरोध किया, लेकिन कुछ समय बाद वे जमीन पर लेट गए। यह दृश्य मीडिया के कैमरों में कैद हो गया और इसने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उनका यह विरोध प्रदर्शन क्षेत्रीय राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है।

कांग्रेस नेता ने ली चुटकी

9536d471-99c
9536d471-99c


कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता अगम ने सागर कलेक्टर के कार्यालय से किए गए ट्वीट को फेसबुक पर टैग करते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि सागर के कलेक्टर संदीप जीआर ने जिले की जनता को शुभकामनाएं दी गईं और लिखा गया था कि सत्य पर असत्य की विजय के पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं। गुप्ता ने सवाल उठाया कि क्या व्यवस्था के तहत कलेक्टर के मुंह से सत्य की बात निकली है, या फिर यह एमपी की हालत हो चुकी है, जहां सत्य पर असत्य की विजय का उत्सव मनाया जा रहा है।

सागर कलेक्टर कार्यालय से किए गए ट्वीट में कलेक्टर संदीप जीआर ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने विजयादशमी के इस पर्व पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। ट्वीट में कलेक्टर ने लिखा कि पर्व सत्य पर असत्य की विजय, धर्म व न्याय की स्थापना तथा सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। कलेक्टर संदीप जीआर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा न्यूज
  • भूपेंद्र गुप्ता अगम
  • सागर कलेक्टर संदीप जीआर
  • रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल
  • कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा