congress workers bhagheerathpura
कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे भागीरथपुरा, लोगों ने फेंकी चप्पल
Rahul Dave | Published:
congress workers bhagheerathpura
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस ने जांच समिति बनाई। कांग्रेसी जैसे ही इलाके में पहुंचे हंगामा शुरू हो गया। वहीं किसी ने कांग्रेसियों पर चप्पल फेंक दी।
INDORE. भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने जांच समिति बनाई है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर इलाके में पहुंचा। देखते ही देखते हंगामा, नारेबाजी और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। रहवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वापस जाओ के नारे लगाए। वहीं काले झंडे भी कांग्रेस नेताओं को दिखाए गए। इसी बीच किसी ने कांग्रेसियों पर चप्पल भी फेंक दी।
कांग्रेस नेताओं के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय रहवासियों ने इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते यहां जमकर हंगामा हो गया। काले झंडे लहराए गए और वापस जाओ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। वहीं रहवासियों का कहना है कि दुख दर्द बांटने नहीं आते है सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेकने आ जाते है।
भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 16 मौतें, हाईकोर्ट में 4 का दावा
यहां स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही की मांग कर रहे थे। दूसरी ओर भाजपा समर्थक इसे राजनीतिक ड्रामा बताते हुए नारेबाजी करने लगे।
![congress workers bhagheerathpura]()
कैलाश विजयवर्गीय जी शेर हैं और बाहरी लोग वापस जाओ जैसे नारों ने माहौल को और गरमा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने घंटा पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना था कि सत्ताधारी दल जनता की मौतों पर पर्दा डालना चाहता है। इस दौरान कई स्थानीय लोग भी विरोध में शामिल हो गए। उनका कहना था कि उन्हें नेताओं की बयानबाजी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए।
इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत
हंगामे के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर तैनात पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने लगातार समझाइश दी। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इससे किसी अप्रिय घटना को रोका गया। स्थिति पर काबू पाया गया, लेकिन इलाके में तनाव बना रहा।
दूषित पानी : दिग्विजय-पटवारी ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों ने पहले ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले ने खुलकर राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही से लोगों की जान गई। इसे दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस इस त्रासदी को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। इससे क्षेत्र की शांति भंग हो रही है।
इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत
फिलहाल भागीरथपुरा में हालात नियंत्रण में हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि दूषित पानी का मामला अब सिर्फ स्वास्थ्य संकट नहीं, बल्कि राजनीतिक टकराव का बड़ा मुद्दा बन चुका है।
नेताओं के पहुंचते ही हुआ हंगामा
भागीरथपुरा में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
▶️पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे भागीरथपुरा लोगों ने विरोध करते हुए चप्पल फेंकी , वापस जाओ के नारे लगे, देखें वीडियो #Indore #KailashVijayvargiya #Bhagirathpura #IndiaNews #SajjanSinghVerma |… pic.twitter.com/BFd0ll83D5
— TheSootr (@TheSootr) January 3, 2026
आमने-सामने हुए कार्यकर्ता
नारों ने गर्मा दिया माहौल
इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत
पुलिस ने संभाला मोर्चा
दूषित पानी : दिग्विजय-पटवारी ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मामले ने लिया राजनीतिक रूप
इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत
राजनीतिक टकराव का मुद्दा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari