जीतू पटवारी के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा, पीसीसी चीफ पद से हटाने की उठ रही मांग

Shreya Nakade | Jun 19, 2024, 07:52 IST
Share
जीतू पटवारी को पद से हटाने की मांग
जीतू पटवारी को पद से हटाने की मांग

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की करारी हार के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को पद से हटाए जाने की मांग उठने लगी है। उनके रहते 2028 विधानसभा में पार्टी 20 से ज्यादा सीटें न जीतने के आरोप तक लग रहे हैं...

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ( pcc chief Jitu patwari ) को उनके पद से हटाने की मांग उठ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में कांग्रेस की इकतरफा हार के बाद पार्टी में फूट पड़ती साफ दिखाई दे रही है।

पहले कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जीतू पटवारी के बतौर पीसीसी चीफ कार्यकाल पर सवाल उठाए थे। अब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमिताभ अग्निहोत्री ने पटवारी को पद से हटाने की मांग की है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चिट्ठी लिखी है।

आरोप : अपने गृह क्षेत्र में ही फेल हुए पटवारी

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 में से 29 सीटें गंवाई हैं। जिसके बाद से ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पर चिंतन जारी है। अब पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने जीतू पटवारी को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस के 2024 लोकसभा चुनाव में 8 परसेंट वोट शेयर कम होने पर भी सवाल उठाए हैं।

अग्निहोत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का स्वयं के गृह क्षेत्र इंदौर शहर में ही प्रभाव नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा- "निष्ठावान और जनता से जुड़े नेताओं की उपेक्षा होती है।" साथ ही प्रदेश कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप लगाए।

ये खबर भी पढ़िए...

एलन मस्क के बयान पर EVM पर बवाल, राहुल गांधी के बाद जीतू पटवारी ने बोला हमला, केंद्रीय मंत्री सिंधिया का पलटवार

2028 विधानसभा में 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी

अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा है कि अगर जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे तो पार्टी 2028 विधानसभा चुनाव में 20 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।

साथ ही उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की रणनीतियों पर भी सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से "अब प्रदेश कांग्रेस में युवा नेतृत्व को महत्व दिया जाएगा। पुरानी पत्तियां झड़ गईं, अब नई पत्तियों को मौका दिया जाएगा" जैसे बयानों की भी उन्होंने निंदा की।

ये खबर भी पढ़िए...

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने साधा पटवारी पर निशाना, बोले तुम अध्यक्ष हो, अपने पैरों पर कब खड़े होगे

Tags:
  • PCC Chief Jitu Patwari
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • अमिताभ अग्निहोत्री
  • जीतू पटवारी को पद से हटाने की मांग
  • कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप
  • 2028 विधानसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा