सांसद लालवानी के गोद लिए गांव पहुंचे कांग्रेसी, लगाए आरोप गांव में नहीं हुआ एक रुपए का काम

Sandeep Kumar | Apr 01, 2024, 13:31 IST
Share
पकत
सांसद द्वारा गोद लिए गांव तिल्लोर खुर्द

इंदौर सांसद शंकर लालवानी द्वारा गोद लिए गांव तिल्लोर खुर्द को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाए है कि गांव में सांसद निधि से एक रुपए का भी काम नहीं हुआ।

संजय गुप्ता @ INDORE. लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) के पहले कांग्रेस ने सांसद शंकर लालवानी ( Shankar Lalwani ) द्वारा गोद लिए गांव में जाकर हालात देखे। गांव के के वीडियो, फोटो जारी करते हुए आरोप लगाए कि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सांसद द्वारा गोद लिए गांव तिल्लोर खुर्द में सांसद निधि से एक रुपए का भी काम नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...प्रॉपर्टी गाइड लाइन बढ़ने की बात बोल शासन ने कर ली कमाई, आईजीआर सेलवेंद्रन पहले बोले आचार संहिता से फर्क नहीं पड़ता

बोले सांसद नजर नहीं आते, ढूंढकर लाने वाले को ईनाम

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल,शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,गिरीश जोशी ने पूरे गांव का दौरा कर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने हमने कहा कि सांसद को ढूंढ के लाओ और इनाम पाओ। वह यहां नजर भी नहीं आते हैं और गांव में उन्होंने किसी तरह का विकास कम नहीं किया।

ये खबर भी पढ़िए...हे ! भोपाल पुलिस FIR UPDATE कर लो : सरेआम गुंडागर्दी करने वाले अभिज्ञान पटेल के पापा नरेंद्र शिवाजी पटेल हैं, मंत्री हैं सूबे के..

चार साल में एक ही गए

आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद को अपने क्षेत्र के गांव गोद लेकर उन्हें आदर्श बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य था। कांग्रेस ने आरोर लगाए कि इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा आपने पहले लिए गोद गांव में पिछले 4 साल में एक बार ही गए और वहां भी गांव को डिजिटल बनाने की झूठी घोषणा कर के आए।

ये खबर भी पढ़िए...AI बताएगा आप किस स्कीम के हकदार, सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देगा

गांव में यह है हालात

फोटो जारी कर कांग्रेस ने कहा कि गांव को जोड़ने वाली 4 किलोमीटर की सड़क टूटी पड़ी,मुक्ति धाम गांव से 4 किलोमीटर दूर है, और वो भी गांव के लोगो ने खुद के खर्चे से बनवाया है,सरकारी अस्पताल की हालत यह है की दिन में वहा कोई डॉक्टर है,ना कर्मचारी है। सरकारी विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर हो रही है। आसपास के 5 गांव में धर्मशाला के लिए 5 लाख की घोषणा की थी वह आज तक पूरी नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़िए...नकुलनाथ से नाराज छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने थामा BJP का दामन

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • Shankar Lalwani
  • तिल्लोर खुर्द
  • सांसद निधि
  • आदर्श ग्राम योजना
  • प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं