सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला, उठ रही यह मांग

Amresh Kushwaha | Published:
Share
cough-syrup-case-supreme-court
cough-syrup-case-supreme-court

कफ सिरप से बच्चों की मौतों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। वकील विशाल तिवारी ने इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की अपील की है।

New Delhi. देश के विभिन्न राज्यों में कफ सिरप से बच्चों की मौतों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर इस मुद्दे पर कड़े कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए अब प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और बच्चे की जान न जाए।

याचिकाकर्ता ने की जांच की मांग

याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी (Vishal Tiwari) ने अपनी याचिका में यह भी मांग किया है कि इस मामले की गहन जांच राष्ट्रीय न्यायिक आयोग (National Judicial Commission) या सीबीआई (CBI) के जरिए की जाए। इसके लिए एक विशेषज्ञों की समिति बनाई जाए, जो इस मामले की पूरी जांच करे। तिवारी ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज (Retired Judges of Supreme Court) इस जांच की निगरानी करें ताकि इस त्रासदी की सही वजहों का पता चल सके।

जिम्मेदार कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जाएं

विशाल तिवारी ने याचिका में यह भी आग्रह किया है कि बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार कंपनियों के लाइसेंस तुरंत रद्द किए जाएं। उन कंपनियों के उत्पादों को बाजार से वापस मंगाया जाए। इसके साथ ही, देश में एक सख्त ड्रग रिकॉल पॉलिसी (Drug Recall Policy) लागू की जाए ताकि ऐसी स्थिति फिर से उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़ें... एमपी में दो और कफ सिरप बैन, 19 दवाइयों के सैंपल के बाद RELIFE और RESPIFRESH TR पर प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट कफ सिरप केस की खबर पर एक नजर...



  • वकील विशाल तिवारी ने जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौतों पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की, जिसमें कड़े कदम उठाने की मांग की गई है।
  • याचिका में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या सीबीआई द्वारा गहरी जांच की अपील की गई है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों की निगरानी का सुझाव दिया गया है।
  • कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने और उनके उत्पादों को बाजार से वापस मंगाने की मांग की गई है।
  • कफ सिरप में उपयोग किए जाने वाले खतरनाक रसायनों की बिक्री और निगरानी पर सख्त नियम लागू करने की आवश्यकता जताई गई है।
  • इस मामले को देश के ड्रग रेगुलेटरी सिस्टम की विफलता के रूप में देखा गया है और सुधार की मांग की गई है।
ये खबर भी पढ़िए... छिंदवाड़ा कफ सिरप न्यूज: छत्तीसगढ़ में भी लगा पूर्ण प्रतिबंध! जानें क्यों बन गया यह टॉक्सिक सिरप बच्चों का काल

खतरनाक केमिकल की बिक्री पर निगरानी की मांग

कफ सिरप में प्रयुक्त खतरनाक रसायन जैसे डाई इथीलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) और एथलीन ग्लाइकॉल (Ethylene Glycol) की बिक्री और निगरानी के लिए सख्त नियम बनाने की भी मांग की गई है। इन रसायनों का बिना निगरानी के प्रयोग बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इससे इस पर कड़ी नियंत्रण की आवश्यकता है।

सभी मामलों की जांच एक जगह हो

इस याचिका में यह भी कहा गया है कि विभिन्न राज्यों में दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को एक जगह ट्रांसफर किया जाए। सभी मामलों की जांच एक ही स्थान पर हो, ताकि समन्वय (Coordination) बना रहे और कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल में 'जानलेवा' कफ सिरप का कहर, 2  बच्चों ने गंवाई जान - madhya pradesh betul coldrif cough syrup two child  deaths ntc - AajTak
मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल में 'जानलेवा' कफ सिरप का कहर, 2 बच्चों ने गंवाई जान - madhya pradesh betul coldrif cough syrup two child deaths ntc - AajTak


ड्रग रेगुलेटरी सिस्टम पर उठे सवाल

विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला केवल कुछ कंपनियों की गलती नहीं है, बल्कि यह देश के ड्रग रेगुलेटरी सिस्टम (Drug Regulatory System) की विफलता का परिणाम है। इन कंपनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप के कारण कई राज्यों में मासूम बच्चों की जान गई है। यह समय की आवश्यकता है कि इस सिस्टम में सुधार किया जाए।

ये खबर भी पढ़िए... कफ सिरप विवाद: कफ सिरप से बैतूल में भी दो बच्चों की मौत, बीएमओ ने दी जानकारी

कफ सिरप से अब तक 18 बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश और राजस्थन में जहरीले कफ सिरप से मरने वाले बच्चों की संख्या 18 हो गई है। मध्यप्रदेश में अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें 10 मौतें परासिया में, 3 छिंदवाड़ा शहर में, एक चौरई (छिंदवाड़ा) में और 2 मौतें बैतूल में अलग-अलग दिन हुई हैं। वहीं राजस्थान में कफ सिरप से 2 बच्चों की मौत हो गई है।

एमपी हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुरू की जांच

डॉ. प्रवीण सोनी सरकारी डॉक्टर हैं, बताया जा रहा है कि डॉक्टर सोनी ने जिन बच्चों को यह सिरप दी थी, उनमें से कई बच्चों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।

डॉ. प्रवीण सोनी परासिया में अपना निजी क्लीनिक भी चलाते हैं। जानकारी के अनुसार, उनके भतीजे राजेश सोनी के मेडिकल स्टोर से जहरीले सिरप की 300 से ज्यादा बोतलें सप्लाई की गई थीं। इसी सिरप के कारण कई बच्चों की मौत हुई है। शनिवार देर रात डॉ. सोनी और तमिलनाडु की श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी (सिरप बनाने वाली कंपनी) पर एफआईआर दर्ज की गई। रविवार को पुलिस ने डॉ. सोनी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया।

इस मामले में दूसरा बड़ा कदम उठाते हुए प्रशासन ने जांच के लिए एक एसआईटी (विशेष जांच टीम) गठित की है। इस टीम में एक ड्रग इंस्पेक्टर और एक प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। टीम जल्द ही तमिलनाडु जाकर कंपनी और दवा की सप्लाई चेन की जांच करेगी।

6114e2cc-8fc
6114e2cc-8fc


ये खबर भी पढ़िए... MP News: जहरीले कफ सिरप कांड में कटारिया फार्मा सील, जांच रिपोर्ट में पुष्टि के बाद टीम ने की कार्रवाई

कफ सिरप नेक्स्ट्रो-डीएस पर रोक

हिमाचल प्रदेश की कंपनी द्वारा बनाई जा रही कफ सिरप नेक्स्ट्रो-डीएस के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। यह दवा भी संदिग्ध बताई जा रही है। वहीं, इंदौर में तैयार की गई डिफ्रॉस्ट सिरप को बाजार से वापस मंगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस सिरप के बैच नंबर 11198 को रिकॉल किया गया है ताकि उसकी जांच की जा सके और किसी तरह का जोखिम टाला जा सके।

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव

छिंदवाड़ा के बदकुई गांव में चार साल की योगिता ठाकरे की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। योगिता, सुषांत ठाकरे की बेटी थी। पहले उसकी मौत का असली कारण दबा दिया गया था, लेकिन अब मामले की जांच के तहत रविवार को दफनाए गए शव को कब्र से निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि बच्ची की मौत वास्तव में किस कारण हुई थी।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • कफ सिरप विवाद
  • कफ सिरप
  • छिंदवाड़ा कफ सिरप न्यूज
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल