MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 और 2025 के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू
Sanjay Gupta | Published:
thesootr
यह परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर को हुई थी। इसमें मात्र तीन हजार से भी कम उम्मीदवार हैं क्योंकि पद ही मात्र 110 हैं। ऐसे में इसमें लंबा समय लगा है। लेकिन अब राहत की बात है कि कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है।
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के दो रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। इसमें एक है राज्य सेवा परीक्षा 2024 की मेन्स और दूसरी है राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्री। इसमें लगातार 'द सूत्र' उम्मीदवारों को अपडेट दे रहा है। पहले भी 'द सूत्र' ने बताया था कि सेट के रिजल्ट आने वाले हैं और इसके बाद सेट के रिजल्ट जारी होना शुरू हो गए। अब इन परीक्षा रिजल्ट को लेकर अपडेट यह है।
उधर मात्र 158 पद के लिए हो रही राज्य सेवा प्री 2025 में इस बार आयोग रिकॉर्ड तेजी से चल रहा है। पहले प्री 16 फरवरी को हुई, फिर 17 को ही प्रोवीजन आंसर की जारी कर 21 से 25 फरवरी तक आपत्ति बुला ली। इन आपत्तियों के निराकरण के बाद आयोग ने हाल ही में फाइनल आंसर की भी जारी कर दी। अब आयोग किसी भी समय इसका रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद तो की जा रही है कि यह इसी सप्ताह जारी होगा। उधर आयोग ने इसके लिए मेन्स का शेड्यूल 9 से 14 जून घोषित किया हुआ है। ऐसे में आयोग की कोशिश है कि रिजल्ट जारी कर रिजल्ट और मेन्स के बीच उम्मीदवारों को कम से कम 90 दिन का समय दिया जाए। उधर पद बढ़ने को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। हालांकि इस बार पेपर का स्तर बेहतर होने से कटऑफ कम होने की बात कही जा रही है। इस बार परीक्षा के लिए 1.18 लाख आवेदन आए थे और 98 हजार परीक्षा में शामिल हुए थे।
राज्य सेवा परीक्षा 2024 मेन्स
यह परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर को हुई थी। इसमें मात्र तीन हजार से भी कम उम्मीदवार हैं, क्योंकि पद ही मात्र 110 हैं। ऐसे में इसमें लंबा समय लगा है। लेकिन अब राहत की बात है कि कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है और स्क्रूटनी का काम हो रहा है। यानी अब यह रिजल्ट जल्द ही जारी होने जा रहा है। वहीं आयोग द्वारा इंटरव्यू कैलेंडर के अनुसार इसके इंटरव्यू अगस्त 2025 में होंगे। इसके पहले जुलाई में राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू होंगे।
राज्य सेवा प्री 2025
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari