इंदौर और भोपाल की मेट्रो के बाद अब उठा सवाल कूनो में चीते लाने का श्रेय किसे

Sanjay Gupta | Mar 23, 2025, 11:05 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल में मेट्रो लाने का श्रेय लेकर एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि मेट्रो का संचालन कब शुरू होगा...

मध्‍य प्रदेशमें इंदौर और भोपाल में मेट्रो लाने का श्रेय किसे है। इसका सवाल तो तभी से उठ रहा है जब तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव 2023 के पहले ट्रायल रन किए थे। लेकिन अब इसमें एक और रोचक सवाल जुड़ गया है, कूनो में चीते लाने का श्रेय किसे है। चीते और मेट्रो दोनों आपस में लिंक कैसे हैं, यह भी चलो हम आपको बताते हैं।

विधानसभा में सभी के जुड़े तार

दरअसल शुक्रवार को मप्र विधानसभा के दौरान सवाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि इंदौर और भोपाल में मेट्रो रन कब से होगा। सरकार इसे प्राथमिकता में लाए, हालांकि यह इसे शुरू हमारी सरकार के समय सीएम कमलनाथ ने किया था लेकिन कोई बात नहीं इसका श्रेय आप लीजिए, लेकिन यह बताइए कि चालू कब होगी।
खबर यह भी...उमंग सिंघार पर लगे गंभीर आरोप, घरेलू हिंसा का केस दर्ज, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

मंत्री विजयवर्गीय ने बताया ना शिवराज, ना कमलनाथ

इस सवाल पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जो जवाब दिया वह भी चौंकाने वाला था। उन्होंने ना तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया और ना ही पूर्व सीएम कमलनाथ का। उन्होंने इसका श्रेय खुद को दिया। उन्होंने औपचारिक जवाब देते हुए कहा कि- नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कमलनाथ जी ने उद्घाटन किया। भाई साहब फाइल मैं आपको लगाकर दे दूंगा, सबसे पहले मेरे दिमाग की उपज थी, मैंने उसका प्लान बनाया। मैं उसको केंद्र सरकार से पास करवा कर लाया, मौका उद्घाटन करने का आपको मिला, आपने कर दिया।

फिर चीते की ऐसे उठी बात

इस पर उमंग सिंघार ने हंसते हुए कहा कि- माननीय ऐसे तो चीते की फाइल पर मैंने साइन किए थे, लेकिन मोदी जी ने छोड़े। बता दें कि कांग्रेस सरकार में सिंघार वनमंत्री थे।

खबर यह भी...इंदौर का मास्टर प्लान कब, धारा 16 में क्या होंगी मंजूरियां, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा

सरकार तो चलती हुई प्रक्रिया

इस पर कैलाश विजयवर्गीय बोले कि इसलिए इसको ऐसा लीजिए कि सरकार चलती हुई प्रक्रिया है। आप जबरदस्ती में श्रेय क्यों लेते हैं। सरकार ने किया है कमलनाथ जी का नाम हम थोड़ी हटा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर 2022 को कूनो में नामीबिया से लाए चीते छोड़े थे। सिंघार के दावे से आया है कि इसकी फाइल कांग्रेस सरकार के समय उनके विभाग से चली थी।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • कूनो
  • कूनो चीता न्यूज
  • कमलनाथ VS शिवराज
  • उमंग सिंघार कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा