फोटो-वीडियो पर क्लिक करते ही खाते खाली, जानें क्या है फ्रॉड की नई तकनीक स्टेगनोग्राफी
Rohit Sahu | Apr 19, 2025, 12:01 IST
mp news cyber frauds
फोटो या वीडियो पर क्लिक करते ही बैंक खाता खाली कर दे रहे हैं। ठग स्टेगनोग्राफी से मोबाइल पर हमला कर रहे हैं। इंदौर-जबलपुर में ऐसे कई केस सामने आए हैं।
MP News:इंदौर और जबलपुर में सामने आए मामलों में साइबर ठग अब नई तकनीक स्टेगनोग्राफी का उपयोग कर रहे हैं। ये ठग सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर अनजान फोटो या ब्लर वीडियो भेजते हैं। जैसे ही यूज़र उस फोटो पर क्लिक करता है, उसका फोन हैक हो जाता है। इसके बाद बिना OTP या पासवर्ड मांगे ही खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
28 मार्च को जबलपुर निवासी प्रदीप जैन को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने वाट्सएप पर एक बुजुर्ग की फोटो भेजी और पहचानने के लिए कहा। प्रदीप ने जैसे ही फोटो पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया। कुछ ही मिनटों में खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए।
![cyber-security-528885]()
इंदौर में एक पीड़ित ने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर सर्च करते समय गलत वेबसाइट पर क्लिक कर दिया। मोबाइल में एक फेक ऐप कस्टमर सपोर्ट डॉट डाउनलोड हो गया। इसके बाद उनके खाते से 3 लाख रुपये की ठगी (Cyber fraud) हो गई। इसी तरह किसान सम्मान योजना के नाम पर एक लिंक भेजा गया, जिससे ऐप डाउनलोड होते ही 2 लाख रुपये की चोरी हो गई।
यह भी पढ़ें...3 साल में 22 गुना बढ़े साइबर फ्रॉड, इधर... बैंक लोगों को नहीं लौटा रहे ठगी की राशि, जानें कारण
साइबर ठगी(Cyber crime) से निपटने के लिए केंद्र की योजना के तहत प्रदेश को 5 साइबर कमांडो (cyber commando) मिल चुके हैं। ये अफसर IIT कानपुर, हैदराबाद जैसे संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अब ये कमांडो साइबर मुख्यालय में नियुक्त किए गए हैं और प्रदेशभर में डिजिटल अपराधों पर कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें...3 साल में 22 गुना बढ़े साइबर फ्रॉड, इधर... बैंक लोगों को नहीं लौटा रहे ठगी की राशि, जानें कारण
यह भी पढ़ें..MP में नव आरक्षकों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान, सिलेबस में शामिल होगा साइबर क्राइम, AI और ड्रोन प्रशिक्षण
दूसरे चरण में मध्य प्रदेशके 39 सब-इंस्पेक्टरों का बैच तैयार किया गया है। इन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस अकादमी, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में ट्रेनिंग दी जाएगी। ये अफसर सरकारी वेबसाइटों को साइबर अटैक से सुरक्षित रखने के साथ डिजिटल इमरजेंसी से निपटने में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें...ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए
स्टेगनोग्राफी क्या है
स्टेगनोग्राफी एक हिडन राइटिंग तकनीक है जिसमें मीडिया फाइल्स जैसे फोटो, वीडियो या ऑडियो में डेटा छिपाया जाता है। लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट्स (LSB) को मॉडिफाई कर उसमें मैलवेयर या निर्देश छुपा दिए जाते हैं। दिखने में सामान्य लगने वाली फाइल, क्लिक करते ही मोबाइल को नियंत्रित कर लेती है।
जबलपुर केस: फोटो भेजकर खाते से उड़ाए लाखों रुपए
cyber-security-528885
इंदौर केस: गूगल पर बैंक सर्च कर बैठे बड़ी गलती
यह भी पढ़ें...3 साल में 22 गुना बढ़े साइबर फ्रॉड, इधर... बैंक लोगों को नहीं लौटा रहे ठगी की राशि, जानें कारण
MP को मिले पांच साइबर कमांडो
यह भी पढ़ें...3 साल में 22 गुना बढ़े साइबर फ्रॉड, इधर... बैंक लोगों को नहीं लौटा रहे ठगी की राशि, जानें कारण
यह भी पढ़ें..MP में नव आरक्षकों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान, सिलेबस में शामिल होगा साइबर क्राइम, AI और ड्रोन प्रशिक्षण
अगला बैच हो रहा तैयार, 39 सब इंस्पेक्टरों को मिलेगी ट्रेनिंग
यह भी पढ़ें...ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj