डेली कॉलेज बोर्ड में कंट्रोल के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाईकोर्ट रिटायर जस्टिस, AAG सदस्य नियुक्त
Sanjay Gupta | May 22, 2026, 16:10 IST
daily college
मप्र शासन ने डेली कॉलेज में लगातार हो रही शिकायतों और विवाद को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। शासन ने अपने स्तर पर नियुक्त होने वाले दो बोर्ड सदस्यों में कानूनविदों को चुना है। इसमें हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस और एएजी इंदौर को नियुक्त किया।
Indore: डेली कॉलेज के नए संविधान के तहत बोर्ड में अब 10 सदस्य हैं। इसमें दो सदस्य मध्य प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त होते हैं। डेली कॉलेज बीते कुछ समय से लगातार विवादों में हैं और हाईकोर्ट में केस भी लगातार लग रहे हैं। इसे देखते हुए सीएम मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने इसमें हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस सुभाष राव काकड़े और एएजी इंदौर राहुल सेठी को पांच साल के लिए सदस्य नियुक्त किया है। वह बोर्ड में शासन के प्रतिनिधि तौर पर काम करेंगे।
![Daly College]()
इसके पहले शासन ने बोर्ड में राज्यवर्धन सिंह विधायक नरसिंहगढ़ राजगढ़ जिला और देवास के विक्रम सिंह पंवार को सदस्य बनाया था। जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है। विक्रम पंवार अब फाउंडर मेंबर कैटेगरी से चुनकर पहले ही बोर्ड में आ चुके हैं।
इंदौर में बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा
डेली कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप पारिख, रंजीत, मानवीर, अनुराग को आशंका धाराएं बढ़ाएगी पुलिस
इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड का चुनाव शेड्यूल जारी, विवादित संविधान संशोधन नहीं होगा लागू
इंदौर हाईकोर्ट का आदेश - बार एसोसिएशन में महिला कोषाध्यक्ष, दो महिला पदाधिकारी करें नियुक्त
Daly College
इनका कार्यकाल खत्म हुआ
अब बोर्ड में यह हैं 10 सदस्य
- टूबी वन यानी फाउंडर मेंबर कैटेगरी- विक्रम सिंह पंवार और प्रियवत खिलचीपुर।
- टू बी टू यानी न्यू डोनर कैटेगरी- हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया।
- ओडीए से चयनित- ओडीए के उपाध्यक्ष नवनीत बागड़ी, व नीलेश अग्रवाल।
- पूर्व छात्र कैटेगरी से- निपुण अग्रवाल।
- पेरेंट्स कैटेगरी से- करण नारसरिया व संजय पाहवा।
- शासन से- सुभाष काकड़े व राहुल सेठी।
ये भी पढ़िए...
डेली कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप पारिख, रंजीत, मानवीर, अनुराग को आशंका धाराएं बढ़ाएगी पुलिस
इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड का चुनाव शेड्यूल जारी, विवादित संविधान संशोधन नहीं होगा लागू
इंदौर हाईकोर्ट का आदेश - बार एसोसिएशन में महिला कोषाध्यक्ष, दो महिला पदाधिकारी करें नियुक्त
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari