डेली कॉलेज चुनाव में पोस्टल बैलेट चोरी के आरोप, पूर्व छात्र बोले- विक्रम पंवार ने ले लिया उद्योगपति मेहता का बैलेट
Sanjay Gupta | May 07, 2026, 22:31 IST
daily-college-election-postal-ballot-theft-indore
डेली कॉलेज चुनाव में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ओल्ड डेलियंस (पूर्व छात्र) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वोट चोरी होने के आरोप लगाए। कहा कि जो पोस्टल बैलेट भेजे जा रहे हैं उसे जबरदस्ती लिया जा रहा है। उद्योगपतियों के बैलेट ले लिए गए।
Indore.डेली कॉलेज में इस बार केवल फाउंडर/ओल्ड डोनर और न्यू डोनर कैटेगरी में चुनाव हो रहे हैं। इसमें दो और एक सदस्य (कुल तीन) चुने जाने हैं। चुनाव को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा है और अब ओल्ड डेलियंस के विरोधी गुट ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए।
![012542bd-b96]()
कृति इंडस्ट्रीज के
राजेश अग्रवाल ने कहा कि 5 व 6 मई को पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। कुल 153 वोट भेजे गए हैं। लेकिन इन्हें चोरी किया जा रहा है। पीथमपुर में जो फैक्टरी बंद है वहां पोस्टमैन से दो-तीन बैलेट ले लिए गए। देवास में तो और खतरनाक काम हुआ। यहां विक्रम पंवार ने 20-25 आदमियों के साथ जाकर कृति इंडस्ट्रीज के चेयरमैन शिव सिंह मेहता का पोस्टल बैलेट ले लिया। उन्हें समझ नहीं आया कि यह हो क्या रहा है।
![0e82a8f4-a3f]()
अग्रवाल ने कहा कि हम लगातार चुनाव प्रक्रिया को लेकर आपत्ति ले रहे हैं, लिखित शिकायत कर रहे हैं। लेकिन चुनाव अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। पहले चुनाव शेड्यूल 21 अप्रैल को जारी किया जाता है, लेकिन गाइडलाइन 30 को जारी की जाती है। संविधान संशोधन 24 अप्रैल को आता है। पूरी प्रक्रिया शुरू से ही सवालों के घेरे में हैं। कांफ्रेंस के दौरान नीरज देसाई व अन्य सदस्य भी शामिल थे।
यह खबरें भी पढ़ें...
डेली कॉलेज चुनाव फॉर्म रिजेक्ट होने पर सुनवाई आज, चुनाव अधिकारी ने यह बताईं गलतियां
डेली कॉलेज में खेल: बाद में जुड़ी गाइडलाइन, दो फार्म किए खारिज, विक्रम पवार और खिलचीपुर निर्विरोध जीते
डेली कॉलेज में इस बार राजा, महाराजाओं के बीच में भी चुनाव, न्यू डोनर में 6 उम्मीदवार
डेली कॉलेज चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी पर ही उठाए उम्मीदवार ने सवाल, नामांकन लेने में भी हुआ विवाद
012542bd-b96
कृति इंडस्ट्रीज के उद्योगपति का वोट लिया
0e82a8f4-a3f
चुनाव अधिकारी नहीं सुन रहे हैं
यह खबरें भी पढ़ें...
डेली कॉलेज चुनाव फॉर्म रिजेक्ट होने पर सुनवाई आज, चुनाव अधिकारी ने यह बताईं गलतियां
डेली कॉलेज में खेल: बाद में जुड़ी गाइडलाइन, दो फार्म किए खारिज, विक्रम पवार और खिलचीपुर निर्विरोध जीते
डेली कॉलेज में इस बार राजा, महाराजाओं के बीच में भी चुनाव, न्यू डोनर में 6 उम्मीदवार
डेली कॉलेज चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी पर ही उठाए उम्मीदवार ने सवाल, नामांकन लेने में भी हुआ विवाद
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari