पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों को समोसा खिलाने के बहाने खिलाया जहर, खुद भी कर ली आत्महत्या
Reena Sharma Vijayvargiya | May 14, 2025, 10:06 IST
The sootr
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मुहरई गांव में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया। एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों – 7 वर्षीय महक, 5 वर्षीय खुशी और 1 वर्षीय खुशबू को जहर दे दिया और खुद भी इस घातक कदम उठाया।
MP News : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मुहरई गांव में दिल दहला देने वाला आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों :— 7 वर्षीय महक, 5 वर्षीय खुशी और 1 वर्षीय खुशबू को ज़हर देने के बाद खुद भी ज़हर खा लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चारों की मौत हो गई। यह घटना उस समय सामने आई जब मृतक विनोद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आया था।
खबर यह भी : बिलासपुर में युवा व्यापारी की आत्महत्या का मामला, सूदखोर पार्षद और सरपंच के खिलाफ FIR दर्ज
घटना मंगलवार की सुबह की है। विनोद ने अपनी पत्नी से कहा कि वह बेटियों को समोसा खिलाने ले जा रहा है। उसने पड़ोसी की बाइक ली और बच्चियों को लेकर चला गया। देर तक जब वे नहीं लौटे, तो खोजबीन शुरू हुई। कुछ घंटे बाद गांव वालों ने बताया कि तालाब के पास चारों बेसुध हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी।
खबर यह भी : AIIMS भोपाल के फर्स्ट ईयर के छात्र ने की आत्महत्या, नहीं बनना चाहता था डॉक्टर
मृतक विनोद मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के बिडोला गांव का निवासी था। उसकी पत्नी जूली अहिरवाल अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए दमोह आई थीं।
खबर यह भी : राजस्थान के फलोदी में मां-बाप ने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या की कोशिश
जूली ने बताया कि शादी के दिन विनोद ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया था, जिसके कारण उसे बारात में जाने नहीं दिया गया। इसके बाद भी वह दो-तीन दिन तक शराब के नशे में रहा। हालांकि परिजनों के समझाने पर वह शांत हो गया था। उसकी सास के अनुसार, वह अक्सर शराब के नशे में रहता था और बिना कारण झगड़ा करता था।
खबर यह भी : आशा कार्यकर्ता को मिली आत्महत्या रोकने की जिम्मेदारी, घर-घर जाकर करेंगी जांच
घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
Suicide Case | Madhya Pradesh | Death Case
खबर यह भी : बिलासपुर में युवा व्यापारी की आत्महत्या का मामला, सूदखोर पार्षद और सरपंच के खिलाफ FIR दर्ज
ऐसे दिया घटना को अंजाम:-
समोसे के बहाने मौत की साजिश
खबर यह भी : AIIMS भोपाल के फर्स्ट ईयर के छात्र ने की आत्महत्या, नहीं बनना चाहता था डॉक्टर
हरियाणा से था मृतक
खबर यह भी : राजस्थान के फलोदी में मां-बाप ने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या की कोशिश
शराब की लत और मानसिक स्थिति
खबर यह भी : आशा कार्यकर्ता को मिली आत्महत्या रोकने की जिम्मेदारी, घर-घर जाकर करेंगी जांच
नहीं मिला सुसाइड नोट
Suicide Case | Madhya Pradesh | Death Case
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari