मध्‍य प्रदेश नर्सिंग घोटाले में सीबीआई इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 13 आरोपी पकड़े गए

Vikram Jain | Published:
Share
Delhi CBI action nursing scam MP CBI inspector arrest taking bribe
मध्‍य प्रदेश नर्सिंग घोटाले में सीबीआई इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश में नर्सिंग घोटाले में दिल्ली CBI ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CBI ने इंदौर, भोपाल, रतलाम समेत कई जगह पर कार्रवाई की है। भोपाल में घोटाले की जांच कर रहे CBI निरीक्षक राहुल राज समेत 4 आरोपियों को पकड़ा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले में शिकायत के बाद दिल्ली CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने इंदौर, भोपाल, रतलाम समेत अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की है। CBI ने कार्रवाई के दौरान घोटाले की जांच कर रहे CBI निरीक्षक राहुल राज को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। साथ ही रिश्वतखोर निरीक्षक से 7 लाख 88 हजार कैश 2 गोल्ड के बिस्किट जब्त किए गए है। साथ ही रिश्वत देने वाले मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग भोपाल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितताओं की चल रही जांच के सिलसिले में रिश्वतखोरी के सुराग मिलने के बाद दिल्ली की एक विशेष टीम ने कार्रवाई की है।

सीबीआई इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार


मामले में शिकायत के बाद दिल्ली सीबीआई ने मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने इंदौर,भोपाल,रतलाम समेत अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए, कार्रवाई के दौरान सीबीआई निरीक्षक राहुल राज को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। निरीक्षक राहुल राज नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले में कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने की एवज में मांगी थी। रिश्वतखोर निरीक्षक के घर तलाशी में 7 लाख 88 हजार कैश बरामद किया गया। साथ ही 2 गोल्ड के बिस्किट भी जब्त किए गए है। दिल्ली सीबीआई ने सीबीआई इंस्पेक्टर को 10 लाख की रिश्वत दे रहे मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग भोपाल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है।

मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी


इधर, सीबीआई ने रविवार को ही इंदौर, रतलाम में कार्रवाई करते हुए 9 और लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली सीबीआई ने मामले में अब तक सीबीआई निरीक्षक राहुल राज समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोपाल में पकड़े गए सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत चारों आरोपियों को सीबीआई विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट ने 29 मई तक रिमांड पर भेजा है। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7A, 8, 9, 10 और 12 के तहत केस दर्ज किया है।

एनएसयूआई ने की मामले में शिकायत


मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटालों में हाईकोर्ट के निर्देश पर नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे सीबीआई ने जांच में कई ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को भी क्लीन चिट दे दी गई थी जो मान्यताओं पर खरा नहीं उतरे थे। एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने 15 अप्रैल को सीबीआई कार्यालय पहुंचकर शिकायत कि थी एनएसयूआई की शिकायत के बाद CBI ने कुछ विभागीय लोगों को भी जांच के रडार पर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें.. चुनाव के बाद नए जेट की सवारी करेगी MP सरकार ! , विमान की खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

नर्सिंग कॉलेज की जांच में एक बड़ा झटका


मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक आदेश के आधार पर अक्टूबर 2022 में जांच शुरू हुई थी। सीबीआई के शुरुआती निष्कर्षों में राज्य भर के कई नर्सिंग कॉलेजों में व्यापक अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद उच्च न्यायालय ने गंभीर चिंता व्यक्त की थी। मंजूरी मिलने के बावजूद ये कॉलेज 2018 नर्सिंग कॉलेज नियमों में निर्धारित अनिवार्य मानकों को पूरा करने में विफल रहे।

ये खबर भी पढ़ें.. ये कैसी कथा... घर वालों ने कर दी 13 साल की बेटी की शादी , अब बना रहे बहाने



एमपी नर्सिंग घोटाला, CBI निरीक्षक राहुल राज गिरफ्तार, एमपी में दिल्ली CBI की कार्रवाई, भोपाल न्यूजmp nursing scam, CBI Inspector Rahul Raj arrested, Delhi CBI action in MP, Bhopal News

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी नर्सिंग घोटाला
  • CBI निरीक्षक राहुल राज गिरफ्तार
  • एमपी में दिल्ली  CBI की कार्रवाई
  • mp nursing scam
  • CBI Inspector Rahul Raj arrested
  • Delhi CBI action in MP
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर