Delhi Election: BJP की प्रचंड जीत पर MP में जश्न, CM मोहन बोले- आप-दा से मुक्त हुई दिल्ली
Vikram Jain | Published:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
BHOPAL. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिल रहे स्पष्ट बहुमत के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी में उत्साह का माहौल बन गया है। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। रुझानों में बीजेपी को शानदार बढ़त पर मध्य प्रदेश बीजेपी में उत्साह की लहर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है- "आ-पदा से मुक्त हुआ दिल्ली"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी नेताओं को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनता अब आप-दा और कांग्रेस की असलियत जान गई है। आज उनके ही फैलाए कीचड़ में भी कमल खिला है। साथ ही सीएम ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के लिए साथ ही दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत पर पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
क्या दिल्ली को भी मिलेगा मोहन यादव और भजनलाल शर्मा जैसा सरप्राइज CM ?
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जीत है।उन्होंने कहा कि केंद्र की तरह दिल्ली में भी बीजेपी को भारी जनसमर्थन मिला है। देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी का जुड़ाव है। टुकड़े-टुकड़े गैंग में शामिल लोग हार रहे हैं। चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब दिल्ली में भी कमल खिला है। देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव पर देशभर के लोगों की निगाहें है।
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली की जीत की मिठाई खाकर ही महाकुंभ के लिए गए सीएम डॉ. मोहन यादव
दिल्ली में बीजेपी को मिली शानदार बढ़त के बाद मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी करके दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।
ये खबर भी पढ़ें..
कांग्रेस नेता ने शादी के कार्ड पर छपवाई सोनिया और राहुल गांधी की तस्वीर, BJP ने घेरा
पीएम ई-बस सेवा में इंदौर को सर्वाधिक 150 इलेक्ट्रिक AC बसें, अब हवा और होगी स्वच्छ
दिल्ली की जीत पर सीएम ने दी बधाई
आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली...#DelhiElections2025 #दिल्ली_विधानसभा
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 8, 2025
क्या दिल्ली को भी मिलेगा मोहन यादव और भजनलाल शर्मा जैसा सरप्राइज CM ?
महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद अब दिल्ली में जीत
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली की जीत की मिठाई खाकर ही महाकुंभ के लिए गए सीएम डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश बीजेपी में खुशी का माहौल
ये खबर भी पढ़ें..
कांग्रेस नेता ने शादी के कार्ड पर छपवाई सोनिया और राहुल गांधी की तस्वीर, BJP ने घेरा
पीएम ई-बस सेवा में इंदौर को सर्वाधिक 150 इलेक्ट्रिक AC बसें, अब हवा और होगी स्वच्छ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari