दिल्ली से इंदौर आ रही ट्रेन में हुआ चूहाकांड, तार काटे चूहों ने, शॉर्ट सर्किट हुआ, धुंआ होने पर रोकी ट्रेन

Sanjay Gupta | Oct 07, 2025, 22:19 IST
Share
delhi-indore-train
delhi-indore-train

इंदौर में एयरपोर्ट और एमवाय अस्पताल के बाद अब एक और चूहाकांड ट्रेन में हुआ। दिल्ली से इंदौर आ रही ट्रेन के कोच 4 में धुआं निकलने के बाद यात्री घबराए और ट्रेन रोकी गई। घटना की जांच के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

इंदौर में एयरपोर्ट पर और एमवाय पर चूहाकांड होने के बाद अब ट्रेन में चूहाकांड हो गया। दिल्ली से इंदौर आ रही ट्रेन में मंगलवार सुबह यह घटना हुई। दरअसल ट्रेन के कोच 4 में धुआं निकलते दिखा। इसके बाद आग की आशंका में यात्री घबरा गए, फिर ट्रेन को रोका गया और जांच की गई।

जांच में आया चूहाकांड

जब ट्रेन रोककर जांच की गई तो पता चला कि कोच नंबर 4 में चूहों के तार काटने से शॉर्ट सर्किट हुआ था। सुधार होने तक जंगल के बीच ही ट्रेन को रोकक रखा गया। ट्रेन में फायर अलार्म बजने लगा था, जिससे यात्री और घबरा गए ।

ये भी पढ़ें...इंदौर में चूहाकांड के बाद MY अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सफाई के लिए दिलाई शपथ

सुबह हुई इस तरह घटना

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे कोटा के नजदीक दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (20156) में हुई। ट्रेन दिल्ली से रात 11:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे इंदौर आती है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे जब सभी सो रहे थे तो अचानक धुआं होने से डरकर जाग उठे। हंगामा होने पर ट्रेन को रोका गया।

ये भी पढ़ें...इंदौर में जयस का महाआंदोलन: हजारों कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर निकाली रैली, चूहाकांड में डीन, अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग

स्टाफ ने बोगियां जांची तो यह मिला

कुछ ही देर में रेलवे स्टाफ बोगी में पहुंचा और सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारा। बारीक जांच और छानबीन की गई तो शार्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें...इंदौर एमवाय चूहा कांड में दो नवजातों की मौत के बाद जांच कमेटी की मुख्य अनुशंसा- चूहे के वीडियो बाहर नहीं आने चाहिए

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

इसके पहले यह चूहाकांड हो चुके

इसके पहले इंदौर के एमवाय अस्पताल में 31 अगस्त 1 सितंबर को चूहों के कुतरने से दो नवजात की मौत हो चुकी है। बाद में इंदौर एयरपोर्ट पर एक यात्री की पेंट में चूहा घुस गया और काट खाया था। अब यह तीसरा चूहाकांड सामने आया है।

88cc917d-a05
88cc917d-a05

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • एमवाय अस्पताल
  • ट्रेन
  • ट्रेन में चूहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा