डिप्टी CM शुक्ल ने कहा- दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता

BP shrivastava | Mar 03, 2024, 22:33 IST
Share
thesootr.com
राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर कसा तंज।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोकसभा सीटें होल्ड हुई हैं उन पर जल्द पार्टी नामों का ऐलान करेगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रविवार को इंदौर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के लिए हाई प्रोफाइल सीटों के होल्ड पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो सीटें होल्ड हुई हैं उन पर जल्द पार्टी नामों का ऐलान करेगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसा है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कई नेता बयानों में कह चुके हैं कि कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की बात को उनकी ही पार्टी गंभीरता से नहीं लेती है।

ये खबर भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया, जानिए उनके बारे में

राहुल गांधी की यात्रा की लोगों को जानकारी तक नहीं


दिग्विजय सिंह के बैलेट पेपर से चुनाव जीतने की चुनौती पर डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई अब गंभीरता से नहीं लेता। इसलिए उन पर जवाब देने कि जरूरत नहीं है। राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्यप्रदेश में प्रभाव पर राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी का कोई असर प्रदेश में नहीं है। लोगों को उनकी यात्रा कि जानकारी तक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...मंत्री Kailash Vijayvargiya बोले- इंदौर का टिकट दिल्ली वाले तय करेंगे

वीडी ने यह भी कहा था


कुछ दिन पहले पन्ना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को देश का जयचंद करार दिया था। उन्होंने कहा था, वे सोनिया गांधी के करीबी बनने की कोशिश में भारत की संस्कृति पर हमला करने के साथ देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...मालवा-निमाड़ लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा के हिसाब से धार और खरगोन में ही बिगड़े हैं बीजेपी के समीकरण

दिग्विजय के भाई भी साध चुके निशाना


पिछले हफ्ते ही 26 जनवरी को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी ईवीएम पर सवाल उठाने के मामले पर घेरा था और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि हार के लिए मशीन नहीं, गलत निर्णय जिम्मेदार है। यह भितरघातियों और दलालों की हरकत है, जिसके इशारों पर वे ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा, जो हमारा सर्वमान्य नेता रहा है, उसका राजनीति ने क्या स्तर बना दिया है। हम ईवीएम को दोष देते हैं कुछ मशीनें खराब हो सकती हैं, लेकिन सारी मशीन खराब नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... Shivraj को लेकर Raghavji ने किया बड़ा खुलासा, CM बनने की बता दी पूरी सच्चाई

Tags:
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
  • दिग्विजय सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा