देवास पुलिस की बर्बरता, युवकों का मुंडन कराने और जुलूस निकालने के मामले में मचा हंगामा
Vikram Jain | Mar 13, 2025, 24:29 IST
dewas police action controversy SP Puneet Gehlot ordered investigation
देवास में हुई हुड़दंग के बाद कुछ युवकों का मुंडन कर जुलूस निकालने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। विधायक गायत्रीराजे पवार ने एसपी से मिलकर पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश की देवास पुलिस की हालिया कार्रवाई को लेकर हंगामा मचा हुआ है। भारत की जीत के जश्न के दौरान कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने के बाद पुलिस ने उन पर सख्ती बरती और उनका मुंडन करवाया। इसके बाद व्यापारी की पिटाई का मामला सामने आया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। विधायक गायत्रीराजे पवार ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए निर्दोषों को सजा न देने की अपील की। एसपी पुनीत गहलोत ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल, भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद देवास में जश्न मनाया गया था। कुछ युवकों ने एबी रोड स्थित सयाजी गेट पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की। लापरवाही से आतिशबाजी करने पर कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने समझाइश देने पहुंचे थे। इस दौरान युवकों द्वारा थाना प्रभारी से अभद्रता की और गाड़ी के कांच फोड़ा। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया था, पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मुंडन करवाया और जुलूस निकाला। इसके बाद से पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में 15 साल पुराने वाहन होंगे कबाड़, स्क्रैप कराने पर टैक्स में मिलेगी छूट
युवकों का मुंडन और जुलूस निकालने का मामला चल ही रहा था कि पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगा। एक पुलिसकर्मी ने व्यापारी अखिलेश यादव से जमकर मारपीट कर दी। जिसमें व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अब मामले में शिकायतें हुईं है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एडिशनल एसपी जयवीरसिंह भदौरिया को जांच की जिम्मेदारी दी है। एएसपी ने सभी मामलों की जांच कर सात दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
मामले को लेकर विधायक गायत्रीराजे पवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले की जानकारी ली और पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। विधायक ने युवकों का मुंडन और जुलूस निकालने को गलत बताते हुए कहा कि, "युवकों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं था, ऐसे में उनका मुंडन कर जुलूस नहीं निकालना चाहिए था।" विधायक ने यह भी कहा कि पुलिस का काम सुरक्षा करना है, न कि निर्दोषों को सजा देना।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर, उपद्रवियों पर होगा एक्शन
एसपी पुनीत गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपों की जांच एडिशनल एसपी द्वारा की जाएगी। आतिशबाजी में युवक घायल की रिपोर्ट पर ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि दो सौ लोगों को आरोपी बनाने की खबर झूठी है और किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि मामले में विधायक को जानकारी दी गई है। थाना प्रभारी से अभद्रता, व्यापारी से मारपीट, पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी एडिएशनल एसपी को सौंपी हैं। एसपी ने आश्वस्त किया है कि जांच करवा रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
मामले में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। कांग्रेस नेताओं पर बीजेपी पर निशाना साधा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी और प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि, "देवास में नशे के कारोबार और सट्टे में बीजेपी नेताओं का संरक्षण है, जिसके कारण यह अपराध बढ़ रहे हैं।" देवास में जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं है। शहर में अपराधियों, नशेड़ियों का बोलबाला हो गया है।
कांग्रेस नेता ने घटना को लेकर कहा कि भारत की जीत के जश्न के दौरान कुछ शराबी युवकों ने लापरवाही बरतते हुए पटाखे फोड़े थे। जो महिलाओं और बच्चों पर फेंके थे। जिससे अप्रिय घटना हो सकती थी। कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर और पुलिस के जवानों ने हुड़दंग करने वाले युवकों को समझने लगे तो युवकों ने थाना प्रभारी से बहस की। साथ ही गाड़ी को नुकसान पहुंचाया।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में 15 साल पुराने वाहन होंगे कबाड़, स्क्रैप कराने पर टैक्स में मिलेगी छूट
पुलिस ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा
निर्दोषों को नहीं मिलनी चाहिए सजा
ये खबर भी पढ़ें...
MP में होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर, उपद्रवियों पर होगा एक्शन
एसपी बोले- एएसपी करेंगे मामले में जांच
एसपी ने कहा कि मामले में विधायक को जानकारी दी गई है। थाना प्रभारी से अभद्रता, व्यापारी से मारपीट, पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी एडिएशनल एसपी को सौंपी हैं। एसपी ने आश्वस्त किया है कि जांच करवा रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नशे का कारोबार करने वालों को बीजेपी नेताओं का संरक्षण
कांग्रेस नेता ने घटना को लेकर कहा कि भारत की जीत के जश्न के दौरान कुछ शराबी युवकों ने लापरवाही बरतते हुए पटाखे फोड़े थे। जो महिलाओं और बच्चों पर फेंके थे। जिससे अप्रिय घटना हो सकती थी। कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर और पुलिस के जवानों ने हुड़दंग करने वाले युवकों को समझने लगे तो युवकों ने थाना प्रभारी से बहस की। साथ ही गाड़ी को नुकसान पहुंचाया।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari