20 IPS के Transfer: 18 डीआईजी के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी बदले

Manish Kumar | Sept 08, 2025, 18:38 IST
Share
madhya pradesh 20 IPS transferred
madhya pradesh 20 IPS transferred

मध्यप्रदेश में सोमवार को 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 18 डीआईजी और 2 एसपी शामिल हैं। अशोकनगर और धार के एसपी भी बदले गए हैं। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किए जिनमें विभिन्न रेंज के डीआईजी भी शामिल हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सोमवार को 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के तहत यह बदलाव किया गया।

जारी किए गए आदेश में अशोकनगर और धार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल दिए गए हैं। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी नए एसपी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए डीआईजी की नियुक्ति की गई है। इन बदलावों में इंदौर और भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) भी शामिल हैं, जिनका तबादला किया गया है।

5209c33a-a7f
5209c33a-a7f

6cde04be-74f
6cde04be-74f

विजय खत्री छतरपुर तो विनीत जैन बने बालाघाट डीआईजी

नई नियुक्तियों में विजय कुमार खत्री को डीआईजी छतरपुर रेंज, विनीत कुमार जैन को डीआईजी बालाघाट, मनोज कुमार सिंह को डीआईजी इंदौर ग्रामीण, राकेश कुमार सिंह को डीआईजी छिंदवाड़ा, राजेश सिंह को डीआईजी भोपाल ग्रामीण और शशीन्द्र चौहान को डीआईजी सागर रेंज बनाया गया है।

वहीं, छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पीएचक्यू में भेजा गया है, जबकि बालाघाट के डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग में नियुक्त किया गया है। भोपाल ग्रामीण के डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को एसएएफ मध्य क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें...

राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को IPS अवार्ड, द सूत्र की खबर पर लगी मुहर

12 सितंबर को डीपीसी बैठक: एमपी के यह अधिकारी बन सकते हैं आईपीएस? देखें पूरी लिस्ट

मोनिका शुक्ला को डीआईजी भोपाल की जिम्मेदारी

मनोज कुमार सिंह को डीआईजी रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पुलिस रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर इंदौर भेजा गया है।

मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल, पीएचक्यू से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल नियुक्त किया गया है। निमिष अग्रवाल को डीआईजी रतलाम रेंज, डी कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी छिंदवाड़ा और हेमंत चौहान को डीआईजी एससीआरबी पीएचक्यू से डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया है।

ये भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव का एक्शन... कटनी-दतिया के एसपी हटाए, चंबल आईजी-डीआईजी पर भी कार्रवाई

ASI ने बार डांसर्स के साथ मनाई कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी, दतिया एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आईपीएस अफसर
  • गृह मंत्रालय
  • धार
  • अशोकनगर
  • एसपी
  • मयंक अवस्थी
  • तबादला
  • राजीव कुमार मिश्रा
  • डीआईजी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच