धार में बनेगा देश का पहला प्राइवेट-पब्लिक मेडिकल कॉलेज, जेपी नड्डा और सीएम ने दी 260 करोड़ रुपए की सौगात

Ramanand Tiwari | Published:
Share
private-public medical college will be built in Dhar
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के धार और बैतूल जिले में 260 करोड़ की लागत से दो नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे। धार में बनने वाला मेडिकल कॉलेज देश का पहला पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर आधारित होगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के धार और बैतूल जिले अब स्वास्थ्य शिक्षा के नए केंद्र बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 260 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया। खास बात यह है कि धार में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर देश का पहला मेडिकल कॉलेज आकार लेगा।

जनजातीय अंचलों को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि धार और बैतूल जैसे जनजातीय बाहुल्य जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा और क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के अफसरों को मिलेगा नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 71 आईएएस बनेंगे पीएस और सचिव

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को राहत : प्रदेश में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बरकरार

सरकार और समाज की साझेदारी का मॉडल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीपीपी मॉडल के जरिए सरकार और समाज मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगे। लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पहुंचे। सेवा और विकास सरकार का मूल मंत्र है।

जेपी नड्डा का बयान: मध्यप्रदेश बना मिसाल

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि धार में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन पूरे देश के लिए उदाहरण है। पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज शुरू करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बन गया है। यह नवाचार और जनभागीदारी का मजबूत संकेत है।

मेट्रो से लेकर हवाई सेवा तक विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भोपाल और इंदौर में एक साल के भीतर मेट्रो सेवा शुरू हुई है। वहीं, रीवा से इंदौर और दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं भी उपलब्ध हो चुकी हैं।

रिमोट से हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन

धार के पीजी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रिमोट बटन दबाकर जिले के कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी

5 से 33 तक पहुंचा मेडिकल कॉलेजों का सफर

प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अब यह संख्या बढ़कर 33 हो चुकी है। बीते दो वर्षों में ही 6 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं, जिनमें सिंगरौली और श्योपुर जैसे आदिवासी क्षेत्र भी शामिल हैं।

डॉक्टरों की भर्ती और स्वास्थ्य अभियान

राज्य सरकार ने 354 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के पद मंजूर किए हैं। सिकल सेल एनीमिया अभियान के तहत अब तक 1.25 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। धार जिले में ही 15 लाख से अधिक जांचें हुई हैं।

अस्पतालों में बेड और स्टाफ बढ़ेगा

टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडौरी के अस्पतालों में 800 बेड का उन्नयन किया जा रहा है। इसके साथ ही 810 नए डॉक्टर पदों को भी स्वीकृति दी गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में रसूख के आगे विकास बेबस : 10 करोड़ की सड़क का काम अधर में, कमिश्नर ने लगाई फटकार

मध्य प्रदेश विधानसभा 70 साल बाद पूरी तरह डिजिटल, भोपाल में आज होगी विधायकों की पेपरलेस वर्किंग की ट्रेनिंग

मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’ बनेगा आदिवासी संग्रहालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल प्रवास के दौरान मुलताई नगर का नाम बदलकर ‘मूलतापी’ करने की घोषणा की। यह फैसला स्थानीय विधायक के प्रस्ताव पर लिया गया है। साथ ही बैतूल में आदिवासी संग्रहालय बनाने का भी ऐलान किया गया।

स्थानीय लोगों में उत्साह

नाम परिवर्तन की घोषणा के बाद नगर में खुशी का माहौल है। लंबे समय से ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के आधार पर नाम बदलने की मांग की जा रही थी। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है।

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • बैतूल
  • धार
  • पीपीपी मॉडल
  • मेडिकल कॉलेज का भूमि
  • मूलतापी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर