धीरेंद्र शास्त्री ने खोला चेलों का पर्चा, बोले- लड़कियों के चक्कर में बन रहे सेवादार

Aman Vaishnav | Published:
Share
dhirendra shastri angry sewadars bageshwar dham
dhirendra shastri angry sewadars bageshwar dham

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अपने सेवादारों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि कुछ सेवादारों का भक्तों के साथ व्यवहार सही नहीं है। उनका कहना था कि ये लड़कियों के चक्कर में सेवादार बन रहे हैं।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार, 08 मार्च को दरबार में अपने सेवादारों और चेलों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि धाम की व्यवस्था में अब बड़े बदलाव की जरूरत है। कई सेवादारों का व्यवहार भक्तों के साथ ठीक नहीं है। वे भक्तों को धक्का दे देते हैं और कुछ सेवादारों की भाषा और व्यवहार बहुत ही घटिया है।

बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कुछ सेवादार भक्तों से इस तरह पेश आते हैं जैसे वो किसी सेना के अफसर हों। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चाय से ज्यादा तो केतली ही गरम हो रही है। उनका ये भी कहना था कि कुछ चेले अपनी पीठ पीछे खुद को ही गुरु समझने लगे हैं।

ed669a20-f42
ed669a20-f42


सेवादारों की नजर बाबा के स्टाइल पर

शास्त्री ने कहा कि अब कई लोग हमसे सादगी नहीं सीख पा रहे हैं। उनकी नजर सेवा पर नहीं बल्कि बाबा के स्टाइल पर है। उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से डायरेक्ट कनेक्शन होने की वजह से ही ये भौकाल है। असल में जो सच्चे सेवादार होते हैं, उन्हें सेवा से मतलब होता है। इन लोगों को तो गुरु के भौकाल से ही ज्यादा फर्क पड़ता है।

3acf627b-70e
3acf627b-70e


लड़कियों के चक्कर में बने चेले

दरबार में शास्त्री ने कहा कि कई लोग सेवा की भावना से नहीं, बल्कि किसी और वजह से धाम से जुड़ते हैं। आधे से ज्यादा लोग तो इसलिए सेवादार बने हैं क्योंकि यहां अच्छा पैसा मिलता है। कुछ लोग तो यहां लड़कियों के लिए आते हैं और चेले बन जाते हैं। धाम में बालाजी के कारण बच्चे-बच्चियां भी खिंचे चले आते हैं।

अब बिहार में भी बनेगा बागेश्वर मठ... धीरेंद्र शास्त्री बोले- इस राज्य का  कर्जा हम कभी नहीं चुका पाएंगे - Dhirendra Shastri also talked about  building Bageshwar Monastery in ...
अब बिहार में भी बनेगा बागेश्वर मठ... धीरेंद्र शास्त्री बोले- इस राज्य का कर्जा हम कभी नहीं चुका पाएंगे - Dhirendra Shastri also talked about building Bageshwar Monastery in ...


तुम्हारा राज भी खोल देंगे

शास्त्री ने अपने चेलों को चेतावनी दी और कहा कि उन्हें सबकी सच्चाई पता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनका नाम इस्तेमाल कर रहे हैं उनका भी सच सामने आ सकता है।आधे से ज्यादा सेवादार तो मेरे नाम का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। हम दूसरों के राज खोलते हैं तो तुम्हारा राज भी खोल देंगे।

धाम का नाम दुनियाभर में जाना सफलता नहीं

अंत में शास्त्री ने अपनी सफलता के बारे में विचार रखे थे। उन्होंने कहा कि धाम का नाम दुनियाभर में जाना या बड़े नेताओं का यहां आना सफलता नहीं है। असली सफलता तो यह है कि इंसान का जीवन बिना किसी दाग के बीते और वह पूरी तरह से बेदाग रहे।

ये खबरें भी पढ़िए...

बागेश्वर धाम के आस-पास खेती की जमीन पर बिना प्लानिंग काट रहे प्लॉट

जल्द शादी करेंगे बाबा बागेश्वर, बोले- गुरु की आज्ञा हो गई

एमपी न्यूज: बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों में गुप्त साधना करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, एक महीने तक रहेंगे भक्तों से दूर

छत्तीसगढ़ में कथा के दौरान बोले धीरेन्द्र शास्त्री-दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे बंगाल...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • बागेश्वर धाम
  • धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
  • दरबार
  • बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर