जमेगी धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी की जोड़ी, आज से हिंदू एकता के लिए करने जा रहे हैं बड़ा काम

Amresh Kushwaha | Published:
Share
dhirendra-shastri-jaya-kishori-hindu-ekta-padayatra
dhirendra-shastri-jaya-kishori-hindu-ekta-padayatra

प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री शास्त्री व जया किशोरी जल्द ही साथ दिखेंगे। 7 से 16 नवंबर तक चलने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी।

जल्द ही धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी एक साथ नजर आएंगे। लंबे वक्त से दोनों की शादी की चर्चा के बीच यह पहली बार है कि दोनों कथावाचक साथ दिखेंगे। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद जया किशोरी ने वीडियो जारी कर खबर दी है।

दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस पदयात्रा में प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी भी शामिल होंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से यात्रा में जुड़ने की अपील की है।

बता दें कि आए दिन इन दोनों कथा वाचकों की जोड़ी को लेकर चर्चा होती रहती है। ऐसे में इन दोनों के एक साथ एक मंच पर आने से सोशल मीडिया पर लोग फिर से कई कयास लगा रहे हैं।

सात से 16 नवंबर तक चलेगी यह पदयात्रा

यह पदयात्रा आज, 7 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगी। इस सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। इस यात्रा का मकसद सनातन संस्कृति, धर्म, प्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश पूरे देश में फैलाना है। वहीं, इस यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...बाबा बागेश्वर का नाम सुनते ही जया किशोरी ने खोल दिया बड़ा राज, शादी के प्लान पर भी दिया बयान

जया किशोरी ने लोगों से की अपील

जया किशोरी ने वीडियो जारी कर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भी इस यात्रा से जुड़ रही हूँ। आप सभी सनातनियों से निवेदन है कि इस पदयात्रा का हिस्सा बनें और दुनिया को हमारी एकता दिखाएँ।
ये खबर भी पढ़िए...रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सुरक्षा में तैनात हैं 5000 बाउंसर, रविवार को सजेगा दिव्य दरबार

पहले जया किशोरी का वीडियो देखिए—

जया और धीरेंद्र शास्त्री के रिश्ते पर फिर उठे सवाल

हाल ही में एक कार्यक्रम में जब जया किशोरी से पूछा गया कि क्या उनका और बाबा बागेश्वर के बीच कोई रिश्ता है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, इतनी बार नाम जुड़ गया है कि अब तो हंसी आने लगती है। पर सच ये है कि हमारी सिर्फ़ एक बार 5 मिनट की बातचीत हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सुरक्षा में तैनात हैं 5000 बाउंसर, रविवार को सजेगा दिव्य दरबार

हमारी जोड़ी अच्छी लगेगी- जया किशोरी

जया ने साफ कहा, लोग सोचते हैं हमारी जोड़ी अच्छी लगेगी, लेकिन यह सोच वह अपने घर रखें। सार्वजनिक रूप से ऐसे सवाल तकलीफदायक होते हैं। उन्होंने पूरी स्पष्टता से कहा कि उनके और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बीच कोई व्यक्तिगत रिश्ता नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...पंडित धीरेंद्र शास्त्री के महाकुंभ वाले बयान पर कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज

शादी को लेकर क्या सोचती हैं जया किशोरी?

अपने वैवाहिक जीवन पर बात करते हुए जया किशोरी ने बताया कि उनके माता-पिता कभी भी शादी के लिए जोर नहीं डालते। उनके पिता का कहना है, जब तुम चाहो तब शादी करना। यदि न करना चाहो तो मत करना। जया ने कहा कि शादी उनका निजी फ़ैसला होगा और वह सोच-समझकर सही जीवनसाथी चुनेंगी।

जया को लेकर क्या कहते हैं धीरेंद्र शास्त्री?

एक अन्य मीडिया संस्थान के इवेंट में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से हाल ही में एक दिलचस्प सवाल पूछा गया कि जया किशोरी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री दोनों में से बेहतर कथावाचक कौन हैं?

इस सवाल के जवाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बहुत अच्छे हैं। साथ ही, दोनों की अपनी विशेषताएं हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि वह जया किशोरी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री दोनों में से किसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो उन्होंने फिर से वही उत्तर दिया कि दोनों अपनी-अपनी जगह पर बिल्कुल सही हैं और दोनों का योगदान अद्वितीय है।

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • बागेश्वर धाम सरकार
  • जया किशोरी
  • पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
  • सनातन हिंदू एकता पदयात्रा
  • कथावाचिका जया किशोरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर