बकरीद से पहले बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अगर हम जीवन नहीं दे सकते तो मारने का अधिकार नहीं
Sandeep Kumar | Published:
dhirendra-shastri-statement
मुस्लिम समाज बकरीद की तैयारियों में जुटा है। इसी बीच धार्मिक और सामाजिक बहसें तेज हो गई हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी को जीवन नहीं दे सकते तो उसे मारने का अधिकार भी नहीं है।
MP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बलि प्रथा और बकरीद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जीव हिंसा किसी भी धर्म के लिए निंदनीय है। अगर हम किसी को जीवन नहीं दे सकते तो उसे मारने का अधिकार भी नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इतिहास में बलि की परंपरा रही हो सकती है, लेकिन अब समय बदल चुका है। ऐसी परंपराओं को रोकना जरूरी है। सनातन संस्कृति में जहां भी बलि दी जाती है, उसे बंद किया जाना चाहिए।
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने वक्तव्य में बलि प्रथा को न केवल अनुचित ठहराया बल्कि उसे समय के साथ समाप्त करने की जरूरत भी बताई। उन्होंने कहा कि संभव है इतिहास में किसी विशेष परिस्थिति में बलि प्रथा की आवश्यकता रही हो, लेकिन आज के युग में इसकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उनका मानना है कि चाहे कोई भी धर्म हो, हिंसा की परंपरा को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री से युवक बोला- पत्नी मारती है, बचा लो, चांटा मारकर दिया ये जवाब....
शास्त्री ने कहा कि वे बकरीद जैसे पर्व में होने वाली बलि के पक्ष में नहीं हैं। उनका मत है कि हर जीव को जीने का अधिकार है,। हमें उस राह पर चलना चाहिए जो सहअस्तित्व और करुणा की ओर ले जाए।
ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री पर कानूनी शिकंजा, 20 मई को कोर्ट में हाजिरी का नोटिस जारी, जानें पूरा मामला
केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात सनातन धर्म के सन्दर्भ में भी कही। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सनातन परंपरा में बलि दी जाती है, वहां भी इस परंपरा को रोका जाना चाहिए। उनका मानना है कि अहिंसा का मार्ग ही धर्म और समाज दोनों के लिए अधिक स्वस्थ और संवेदनशील विकल्प है।
ये खबर भी पढ़िए... पाक पर जमकर बरसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले लुगाइयां नहीं संभाल पा रहे, देश क्या संभालेंगे?
धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद एक बार फिर धार्मिक बलि और जीव हिंसा को लेकर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं, वहीं कुछ लोग इसे आधुनिक संवेदनशील समाज के विरोधाभास के रूप में देखते हैं। यह तय करना समाज पर निर्भर करता है कि वह परंपरा और संवेदना के बीच किसे वरीयता देता है।
ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 131 किमी पैदल यात्रा, बाबा बागेश्वर बोले- 5 करोड़ लोगों से करेंगे संवाद
हिजरी कैलेंडर के अनुसार, सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद बकरीद 6 जून 2025 को मनाई जाएगी। भारत में यह पर्व 7 जून, शनिवार को मनाया जाएगा। देशभर में मुस्लिम समुदाय इस विशेष पर्व की तैयारियों में जुटा है, जो कुरबानी के जरिए त्याग और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इस बार यह पर्व एक विचारशील विमर्श के साथ भी आया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
बलि प्रथा पर असहमति
ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री से युवक बोला- पत्नी मारती है, बचा लो, चांटा मारकर दिया ये जवाब....
बकरीद को लेकर भी जताई असहमति
ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री पर कानूनी शिकंजा, 20 मई को कोर्ट में हाजिरी का नोटिस जारी, जानें पूरा मामला
सनातन धर्म में भी बलि पर रोक
ये खबर भी पढ़िए... पाक पर जमकर बरसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले लुगाइयां नहीं संभाल पा रहे, देश क्या संभालेंगे?
जीव हिंसा पर छिड़ी बहस
ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 131 किमी पैदल यात्रा, बाबा बागेश्वर बोले- 5 करोड़ लोगों से करेंगे संवाद
बकरीद की तैयारियां
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari