रामकृष्ण आश्रम के स्वामी से डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख की ठगी, 4 अरेस्ट

Sandeep Kumar | Published:
Share
Arrest Digital
Arrest Digital

उज्जैन के रामकृष्ण आश्रम के स्वामी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इंदौर से 4 आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों ने आरोपियों से 32 लाख रुपए बरामद किए हैं...

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रामकृष्ण आश्रम के स्वामी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और 32 लाख बरामद कर लिए हैं।

इंदौर डिजिटल अरेस्ट ठगी केस में UP मदरसा समिति प्रबंधक समेत 2 गिरफ्तार

क्या है डिजिटल अरेस्ट का पूरा मामला?

साइबर ठगी के मामले में आरोपियों ने रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी को फोन कर बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर ताइवान से आया एक कोरियर सीज (जब्त) हुआ है, जिसमें ड्रग्स होने का शक है। उन्होंने कहा कि यह कोरियर स्वामी जी के नाम पर है। इसके बाद उन्होंने स्वामी जी को डराने के लिए खुद को मुंबई अंधेरी पुलिस स्टेशन से बताया और स्वामी जी को स्काइप ऐप डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया।

कैसे हुई 71 लाख की ठगी?

स्काइप वीडियो कॉल पर दबाव बनाकर आरोपियों ने स्वामी को डरा-धमका कर दो बार में कुल 71 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पहली बार में 59 लाख रुपए यस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद दूसरी बार 12 लाख रुपए आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाए गए।

साइबर ठगों ने महिला प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, गंवा दिए 10 लाख

कैसे हुआ आरोपियों का खुलासा?

इस घटना की जानकारी मिलने पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर के नेतृत्व में साइबर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की। टीम ने इंदौर में रेड डालकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

साइबर ठगों ने महिला प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, गंवा दिए 10 लाख

आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

गिरफ्तार सभी आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने अब तक 32 लाख रुपए बरामद किए है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डिजिटल अरेस्ट
  • रामकृष्ण आश्रम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर