वार-पलटवार के बाद पहली बार मिले दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, सिंह बोले- मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं

Sourabh Bhatnagar | Sept 12, 2025, 09:32 IST
Share
digvijay-singh-kamal-nath-meeting
digvijay-singh-kamal-nath-meeting

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच मुलाकात ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। क्या यह राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है? बता दें कि हाल ही में दोनों के बीच तकरार देखने को मिली थी।

Madhya Pradesh Politics :मध्य प्रदेश के राजनीति में हाल ही में एक बड़ी मुलाकात हुई, जब मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मुलाकात की। हम बात कर रहे हैं दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) और कमलनाथ (Kamal Nath) की। सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर फेसबुक पर शेयर की और दोनों नेताओं के बीच के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके बीच छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं रहा।

ebfe93fc-156
ebfe93fc-156


दिग्विजय और कमलनाथ: एक साथ 50 साल का राजनीतिक सफर

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमल नाथ जी और मेरे लगभग 50 वर्षों के पारिवारिक संबंध रहे हैं। हमारे राजनैतिक जीवन में उतार चढ़ाव आते रहे हैं और ये स्वाभाविक भी हैं। हमारा सारा राजनीतिक जीवन कांग्रेस में रहते हुए विचारधारा की लड़ाई एक जुट हो कर लड़ते हुए बीता है और आगे भी लड़ते रहेंगे। छोटे- मोटे मतभेद रहे हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं।

उन्होंने आगे लिखा, कल हमारी मुलाकात हुई। हम दोनों को कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने खूब अवसर दिए और जनता का प्यार सदैव मिलता रहा है। आगे भी हम मिल कर जनता के हित में कांग्रेस के नेतृत्व में सेवा करते रहेंगे। जय सिया राम।

खबर यह भी...दिग्विजय ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- गालियां देने वाले मोदी अब गालियों पर चर्चा कर रहे

दोनों नेताओं के बीच क्या विवाद था इसको लेकर द सूत्र ने कुछ दिन पहले एक स्पेशल रिपोर्ट प्रकाशित की थी। हमारी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

25bbef20-101
25bbef20-101


हाल ही में दोनों के बीच दिखी थी तकरार

हाल ही में दिग्विजय सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि 5 साल पहले, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी, तो यह सिर्फ कमलनाथ के कारण हुआ था। यह बयान दोनों नेताओं के बीच तकरार का कारण बना था, जिसके बाद कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह पर कुछ तीखे आरोप लगाए थे।

दिग्विजय ने खोले थे बड़े राज

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि - ये प्रचारित किया गया कि मेरी और सिंधिया की लड़ाई की वजह से कमलनाथ की सरकार गिर गई... लेकिन सच्चाई यह नहीं है। बल्कि मैंने चेतावनी दी थी कि ऐसी घटना हो सकती है।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि एक बड़े उद्योगपति हैं। मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा... कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों से उनके अच्छे संबंध हैं. मैं उनके पास गया और कहा कि देखिए इन दोनों की लड़ाई में हमारी सरकार गिर जाएगी। आप जरा संभालिए क्योंकि आपके दोनों से अच्छे संबंध हैं।
दिग्विजय सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने घर पर डिनर का आयोजन किया। इसमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा मुझे भी आमंत्रित किया गया। उनके घर में भोजन रखा गया और मैं भी उसमें शामिल हुआ। मैंने बहुत कोशिश की कि ये मामला निपट जाए। वहां पर सभी समस्याओं को लेकर एक लिस्ट तैयार हुई, लेकिन उसका पालन नहीं हो पाया। ये बात सही है कि उनकी कोशिशों के बाद भी कमलनाथ सरकार नहीं बच पाई। उनका ज्योतिरादित्य सिंधिया से कोई विवाद नहीं था।

खबर यह भी...इन उद्योगपति के घर हुई थी कांग्रेस सरकार बचाने के लिए कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य की मीटिंग

जवाब देने को मजबूर हुए कमलनाथ

इस बयान के बाद बवाल मच गया। संदेश यही गया कि कुल मिलाकर कमलनाथ की सरकार गिरने की वजह खुद कमलनाथ ही थे। कमलनाथ ने इसको लेकर 'X' पर पलटवार किया। उन्होंने कहा था कि

मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली एमपी कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है।

मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार श्री दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिराई।

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- आप दोनों के बिना सरकार नहीं बनेगी

वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्र का ट्वीट भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने लिखा, "आप दोनों ही कांग्रेस की पहचान, स्थापित चेहरे और हम जैसे छोटे पार्टीजनों के अमिट आदर्श हैं। कम से कम मुझे तो यह गलतफहमी नहीं है कि आप दोनों की सार्थक युति के बिना हम प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। हम सभी आप जैसे विराट और यशस्वी नेतृत्व पाकर अनुगृहीत हैं। आपकी दोनों की जोड़ी शतायु होकर हम जैसे अंकिचनों को सदैव आशीर्वाद प्रदान करती रहें।"

de049ec7-bf4
de049ec7-bf4




बता दें कि इस पूरे मामले में 'द सूत्र' को सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी से सामने आया था कि आखिर किस उद्योगपति के घर पर यह सबसे अहम बैठक हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें...

सरकार गिरने को लेकर अब कमलनाथ का खुलासा, ...और हमारी सरकार गिर गई

इन उद्योगपति के यहां हुई थी बैठक

SHOBHANA BHARTIA
SHOBHANA BHARTIA


द सूत्र' को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदस्य केके बिड़ला की बेटी और बिड़ला परिवार के मुखिया जीडी बिड़ला की पोती शोभना भरतिया के यहां फरवरी 2020 में हुई थी।
भरतिया एचटी मीडिया की प्रमुख है और वह साल 2006 से 2012 तक कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य सभा सांसद रही है। वह और उनका परिवार शुरू से ही कांग्रेस के करीबी रहा है और वह ना केवल कमलनाथ के साथ बल्कि सिंधिया परिवार के भी बेहद करीबी रही है। इसी तरह दिग्विजय सिंह के साथ भी उनके गहरे ताल्लुकात रहे हैं। उनका विवाह श्याम सुंदर भरतिया से हुआ है जो दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफसाइंस लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

सरकार गिरने के घमासान के बीच नरोत्तम का तंज-बुढ़ापे की कांग्रेस सरकार को चूम-चूम कर मार डाला

इस तरह हुई थी मीटिंग की प्लानिंग

सरकार बनने के बाद जब लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार हुई वह बहुत बड़ा झटका थी। इसके बाद वह खुद को मजबूत करने में जुटे हुए थे और ग्वालियर-चंबल में अपने हिसाब से पोस्टिंग व अन्य फैसले चाहते थे।



साथ ही राजस्व विभाग से ट्रस्ट की जमीन का भी मुद्दा था। लेकिन पूरी सरकार में संदेश यही था कि कमलनाथ सरकार में सभी फैसले कमलनाथ से ही होते थे चाहे मंत्री और विभाग कोई भी हो। इसके चलते टकराव बढ़ गया, यह खुलकर जनवरी 2020 में सामने आया जब कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में सुलह नहीं हुई और नाराज होकर सिंधिया निकल गए। तब सिंधिया ने कहा कि मैं सड़कों पर उतरूंगा और कमलनाथ ने कह दिया तो उतर जाएं सड़कों पर।

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने सरकार को बचाने के लिए भरतिया से संपर्क किया और बुलाने का आग्रह किया। इसके बाद फरवरी में नई दिल्ली में भरतिया के घर पर डिनर पर यह बैठक हुई। इसमें सिंधिया ने अपनी कई मांगें रखी। इसमें विशेषकर ग्वालियर-चंबल में उनके हिसाब से काम होना, उनके कोटे के मंत्रियों को छूट, राजस्व विभाग और ट्रस्ट की जमीन का मसला व अन्य कई बातें थी।

बैठक में दिग्विजय सिंह ने यहां तक कहा कि निगम, मंडल आदि में जो नियुक्ति होना है, इसमें उनके कोटे के भी सिंधिया को दे दिए जाएं, ताकि सभी मिलकर सरकार चलाएं। इसमें मोटे तौर पर तो हां हो गई लेकिन इस पर काम कुछ नहीं हुआ। इसी बीच में सिंधिया बीजेपी के संपर्क में आए और नतीजतन कांग्रेस सरकार गिर गई।





Madhya Pradesh Politics News

Tags:
  • कमलनाथ
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Digvijaya Singh
  • Madhya Pradesh Politics
  • Madhya Pradesh Politics News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा