पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज : कांग्रेस नेत्री की मौत को लेकर नया विवाद

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
digvijay-singh-sarla-mishra-murde
Photograph: (THESOOTR)

भोपाल में कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की संदिग्ध मौत मामले में उनके भाई अनुराग मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने पुलिस की खात्मा रिपोर्ट खारिज कर पुनः जांच के आदेश दिए हैं।

फरवरी 1997 में भोपाल के टीटी नगर स्थित आवास में कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की जलने से मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था, पर परिवार का मानना है कि यह हत्या थी।

करीब ढाई दशकों बाद, फरवरी 2025 में हाईकोर्ट ने पुलिस की खात्मा रिपोर्ट को खारिज करते हुए मामले की पुनः जांच का आदेश दिया। इसके बाद भोपाल कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें अनुराग मिश्रा ने बयान दर्ज करवाए।

कोर्ट ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां

भोपाल कोर्ट की न्यायाधीश पलक राय ने अपने आदेश में बताया कि मृतका के अंतिम बयान की मेडिकल पुष्टि नहीं की गई। इसके समर्थन में मिले कागजों की स्वतंत्र जांच नहीं हुई और घटनास्थल से फिंगरप्रिंट भी नहीं लिए गए। परिवार ने हत्या की बात कही थी, जबकि पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया।

अनुराग मिश्रा ने दर्ज कराई शिकायत

सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने 2025 में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, उनके भाई लक्ष्मण सिंह, तत्कालीन टीआई एसएम जेडी, डॉ. सत्यपति, डॉ. योगीराज शर्मा, महेंद्र सिंह करचुरी समेत कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
अनुराग का कहना है कि बहन की हत्या को आत्महत्या में बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते आए हैं कि यह हत्या थी, लेकिन जांच नहीं हुई।

ये खबरें भी पढ़ें...

पोस्ट ऑफिस की गंदगी देख भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खुद उठाई झाड़ू

स्कूल बस की सुरक्षा पर नया नियम, हर स्कूल में ट्रांसपोर्ट अफसर होंगे तैनात

शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई

टीटी नगर थाना के टीआई मानसिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी इस मामले में पुनः जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

दिग्विजय सिंह पर लगाया आरोप

अनुराग मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह से विवाद हुआ था, जिसकी वजह से मामले को दबाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर ही मामला फिर से सामने आया।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब वेटरनरी डॉक्टर भी करेंगे 65 साल तक सेवा, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

MP में आफत बनी बारिश, आंधी बारिश से पेड़ दूटे, दो मासूमों समेत तीन की मौत

मामले के मुख्य तथ्य...

तथ्यविवरण
घटना का समयफरवरी 1997
स्थानभोपाल, टीटी नगर
मृतकाकांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा
जांच स्थितिपुलिस की खात्मा रिपोर्ट खारिज, पुनः जांच आदेश
मुख्य आरोपहत्या को आत्महत्या में बदलना, जांच में गंभीर खामियां
प्रमुख आरोपीपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अन्य अधिकारी और कर्मचारी
सरला मिश्रा हत्याकांड | भोपाल पुलिस | हत्या या आत्महत्या

Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • हत्या या आत्महत्या
  • भोपाल पुलिस
  • सरला मिश्रा हत्याकांड
  • सरला मिश्रा
  • कांग्रेस नेत्री
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर