इंदौर सफाई में नंबर 1 बना तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- एक कड़वी सच्चाई बताता हूं

Sanjay Gupta | Jul 19, 2025, 16:52 IST
Share
digvijaya-singh-indore-cleanliness-number-one-bitter-truth
Photograph: (The Sootr)

इंदौर ने सात बार सफाई में नंबर 1 बनने के बाद अब सुपर स्वच्छ लीग में भी पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी कड़वी सच्चाई बताने की बात कही है।

INDORE. सफाई में लगातार सात बार नंबर वन बनने के बाद अब इंदौर ने सुपर स्वच्छ लीग में भी पहला पायदान पाया है और वह स्वच्छता के महागुरु के रूप में बुलाया जा रहा है। लगातार आठवीं बार इंदौर नंबर वन हो चुका है। अब इस मौके और उत्सव के बीच में पूर्व सीएम दिग्वजिय सिंह ने अपने सोशल मीडिया X से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादवऔर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को एक कड़वी सच्चाई का संदेश लिखा है।

सिंह बोले इंदौर सफाई में नंबर-1, इसके पीछे कड़वी सच्चाई

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि - इंदौर को स्वच्छता में 8वीं बार देश में नंबर 1 स्थान मिला है, यह गौरवपूर्ण है, पर मैं एक कड़वी सच्चाई आप तक पहुंचाना चाहता हूं। इस उपलब्धि का असली श्रेय उन हज़ारों सफाई कर्मचारियों को जाता है, जो रोज़ सुबह 4 बजे उठकर, चाहे बारिश हो या धूप, इंदौर को चमकाने में लगे रहते हैं। लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि उनका मासिक वेतन मात्र ₹10,500 है, जिससे उनके बच्चों की हाई सेकेंडरी तक की पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रही।

ये भी पढ़ें... MP News: सफाई में इंदौर को मिले हैं 99.75 फीसदी अंक, सूरत, और दूसरे शहर यहां रहे पीछे

सफाई में चमके MP के 8 शहर, राष्ट्रपति देंगी स्वच्छता का राष्ट्रीय पुरस्कार, भोपाल की वापसी

अवार्ड लेने मंत्री, महापौर चले जाते हैं

सिंह ने आगे कहा कि- अवार्ड लेने दिल्ली में मंत्री, महापौर और कमिश्नर जाते हैं, लेकिन जिन हाथों ने इंदौर को आठ बार नंबर 1 बनाया, उन्हें ना सम्मान मिलता है, ना मंच और ना स्थायीत्व। मैं मुख्य मंत्री जी व नगरीय प्रशासन मंत्री जी से उनकी निम्न मांगों के लिए अनुरोध करता हूं 1. सभी अस्थाई व ठेका सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, 2. वेतन में सुधार हो, 3. उनके बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था की जाए। इंदौर की सफाई तभी सार्थक होगी जब सफाई कर्मचारी का जीवन भी स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानित होगा।

3 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर



  • दिग्विजय सिंह ने उठाई सफाई कर्मचारियों की वेतन समस्या: लगातार आठवीं बार इंदौर सफाई में नंबर 1 बना है, लेकिन दिग्विजय सिंह ने इस सफलता का असली श्रेय सफाई कर्मचारियों को दिया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों का मासिक वेतन केवल ₹10,500 है, जो उनकी और उनके बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है।
  • सिंह ने उठाए वेतन और स्थायित्व के मुद्दे: दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से अपील की कि सभी अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, वेतन में सुधार किया जाए, और उनकी बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि इंदौर की सफाई तभी सार्थक होगी जब सफाई कर्मियों का जीवन भी स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानित होगा।
  • महापौर ने सफाई मित्रों का सम्मान किया: हालांकि दिग्विजय सिंह के आरोपों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है और सफाई मित्रों को उनके काम के लिए मंच पर सम्मानित किया जा रहा है। इसके साथ ही सफाई मित्रों के स्वास्थ्य के लिए प्रति माह ₹1000 देने की घोषणा की गई।

इधर महापौर ने यह की है घोषणा

हालांकि सिंह के आरोप पूरी तरह धरातल पर सच नहीं दिखते हैं। सफाई मित्रों को जगह-जगह मंच पर सम्मानित किया जा रहा है और उनके हाथों में भी महापौर और आयुक्त ने सफाई अवार्ड सौंपा है। दिल्ली भी चिन्हित सफाई मित्र को ले जाया जाता है। इंदौर के स्वागत मंचों में उन्हें भी जगह दी गई है।

वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस दौरान कहा कि- यह सम्मान इंदौर के साथ ही हमारी जागरूकता जनता, सफाई मित्र, निगम अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया, एमआईसी सदस्य, पार्षदों व सहयोग संस्थओं के माध्यम से प्राप्त कर देश में स्वच्छता का सिरमौर बना है।
उन्होने कहा कि इंदौर की जीत का असली हमदार यहां के सफाई मित्र है, एनजीओ, दरोगा, सीएसआई तथा निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि हम सफाई को नेक्स्ट लेबल पर ले जा रहे है, इस कार्य में हमारे सहयोगियों सफाई मित्रों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ ही सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के लिए एक हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान करने की भी घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें... इंदौर प्रशासन ने 17 बिल्डर्स के बाद अब 11 नामी कॉलोनीजर्स को दिया नोटिस, कहा क्यों ना प्लॉट जब्त कर लें

MP News: BJP प्रदेशाध्यक्ष को इंदौरी नेता ने बताया भाई, हेमंत खंडेलवाल बोले- झांसे में मत आना

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • MP
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • इंदौर सफाई में नंबर-1
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
  • सुपर स्वच्छ लीग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा