इंदौर के DP Jewellers की वजन मशीन में गड़बड़ी, सील और सर्टिफिकेट भी निकले मिले

Sanjay Gupta | Aug 23, 2026, 11:34 IST
Share
इंदौर के DP Jewellers की वजन मशीन में गड़बड़ी
इंदौर के DP Jewellers की वजन मशीन में गड़बड़ी

इंदौर में डीपी आभूषण फर्म के DP Jewellers शोरूम (रेसकोर्स रोड) की वजन मशीन में भारी खामी मिली है। ग्राहक की शिकायत पर नापतौल विभाग के अधिकारी पहुंचे और केस बनाया गया।

इंदौर में डीपी आभूषण फर्म के रेसकोर्स रोड स्थित DP Jewellers शोरूम की वजन मशीन में गड़बड़ी है। अधिवक्ता ग्राहक अंशुमन जाट वहां खरीदी के लिए गए थे। जब एक जेवर को दो मशीनों पर तुलवाया, तो इसमें कम-ज्यादा पाया गया। जब मशीन को देखा तो उस पर नापतौल का सर्टिफिकेट और सील/साइन नहीं थे।

मौके से ही कलेक्टर शिवम वर्मा को शिकायत की गई। इसके बाद नापतौल विभाग के कंट्रोलर के. एस. ठाकर और सब कंट्रोलर संजय पाटणकर जांच के लिए पहुंचे। यह फर्म संतोष कटारिया व विकास कटारिया की है। यह फर्म मूल रूप से रतलाम की है। इसके इंदौर सहित कई शहरों में शोरूम हैं।

49999dce-d66
49999dce-d66

जांच में 19 मिलीग्राम का मिला अंतर

जांच में पाया गया कि एक मशीन में 19 मिलीग्राम वजन का अंतर था। इस पर शोरूम के मैनेजर ने कहा कि चार में से एक पाया टूट गया है और गलती से इस पर ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए ऐसा हुआ। वहीं नापतौल विभाग द्वारा वजन मशीन को सर्टिफाइड किया जाता है, लेकिन यह सर्टिफिकेट मशीन के पास नहीं था और अलग बॉक्स में रखा गया था।

साथ ही विभाग द्वारा सत्यापन करते समय लगाई गई सील भी मशीन पर नहीं थी। इसके लिए शोरूम मैनेजर ने कहा कि सील बार-बार गिर रही थी इसलिए अलग रखी है और वह विभाग के अधिकारियों को दिखाई गई।

30922215-e75
30922215-e75

अधिकारियों ने की केस बनाने की पुष्टि

कंट्रोलर के. एस. ठाकुर ने कहा कि शिकायत के बाद शोरूम पर वजन मशीन को लेकर केस बनाया गया है। इसमें एक मशीन में वजन तौलने में खामी थी, उसका पाया टूटा था। वहीं सील और सर्टिफिकेट का सही डिस्प्ले नहीं था। नियमानुसार इस केस में हर डायरेक्टर, फर्म और शोरूम मैनेजर पर 5500-5500 रुपए का अर्थदंड लगता है। वहीं इस संबंध में द सूत्र ने शोरूम मालिक संतोष कटारिया को फोन किया और व्हाट्सएप मैसेज किया लेकिन उनका जवाब नहीं आया।

e6ec1a5c-cde
e6ec1a5c-cde

शिकायत करने वाले ग्राहक बोले- इसमें मिलीभगत

वहीं इस मामले की शिकायत करने वाले ग्राहक अधिवक्ता जाट ने कहा कि यह काम बिना विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के नहीं हो सकता है। जब सील और सर्टिफिकेट मशीन पर होने चाहिए थे, तो वह क्यों नहीं थे? क्योंकि मैं अधिवक्ता था और कलेक्टर को शिकायत की थी इसलिए यह कार्रवाई हो सकी।

हालांकि विभागीय अधिकारी ठाकुर ने कहा कि मिलीभगत वाली कोई बात नहीं है। विभाग ने दिसंबर 2025 में यह सारी मशीनें सत्यापित की थीं और इसके सील व सर्टिफिकेट भी थे। लेकिन सील बार-बार निकल रही थी तो उन्होंने वहां से हटा दी थी, जिस पर जुर्माने का प्रावधान है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल बनेगा भिक्षावृत्ति मुक्त शहर, इंदौर मॉडल होगा लागू, कलेक्टर का प्लान

इंदौर में मिड डे मील से बच्चे बीमार की खबर के बाद प्रशासन की जांच, यह निकला सच

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज, भर्ती से इनकार कर रहे अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी नहीं

इंदौर में व्हिस्की, रम में मिलावट, 6 ब्रांड के सैंपल फेल, स्वाद-खुशबू के लिए मिला रहे फ्लेवर

Tags:
  • इंदौर
  • नापतौल विभाग
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • शिवम वर्मा
  • DP Jewellers
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें