10 दिन में दूसरी बार जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में मोहर्रम ब्लास्ट का जिक्र
Amresh Kushwaha | Jul 09, 2025, 12:12 IST
dumna-airport-threat-jabalpur
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को 10 दिन में दूसरी बार धमकी मिली है। मेल में पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट का जिक्र था। एयरपोर्ट की तलाशी में कुछ नहीं मिला।
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसमें एक अज्ञात शख्स ने पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट (Sacred Moharram Blast) का जिक्र किया। यह मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन, स्थानीय पुलिस, बम डिटेक्शन स्क्वाड (BDS), और CISF (Central Industrial Security Force) के जवानों में हड़कंप मच गया।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर की तलाशी शुरू की। तलाशी देर रात तक चली, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे तक चला सर्च अभियान, टर्मिनल खाली करवाया
एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा बलों की टीम लगभग 8 घंटे से जांच कर रही है। साथ ही, बीडीएस टीम एयरपोर्ट के भीतर और बाहर पूरे परिसर को खंगाल रहा है। हालांकि, अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुलिस ने मेल में दिए गए नामों की जांच की, लेकिन कोई भी नाम एयरपोर्ट के यात्री सूची में नहीं मिला। विमान कंपनियों से भी यात्रियों की जानकारी मांगी गई, लेकिन मेल में उल्लिखित नामों से मेल खाने वाला कोई यात्री नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल ने मचाया हड़कंप, जांच जारी
यह पहली बार नहीं है जब डुमना एयरपोर्ट को धमकी मिली हो। इससे पहले, 29 जून को भी डुमना एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। उसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने खमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उस घटना के 10 दिन पहले भी ऐसा ही एक मेल आया था। इसके बाद एयरपोर्ट को खाली कराकर बीडीएस टीम ने लगभग तीन घंटे तक तलाशी ली थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
यह धमकी केवल जबलपुर तक ही सीमित नहीं है। इस बार देश के अन्य 40 एयरपोर्ट्स को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। एक मेल में लिखा है कि एयरपोर्ट के आसपास पैक बैग में शक्तिशाली विस्फोटक छिपे हैं। मेल में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर इमारतें समय पर खाली नहीं की गईं, तो अंदर मौजूद लोग मारे जा सकते हैं या अपने अंग खो सकते हैं।
यह मेल भी रोड किल (Road Kill) और क्यों (Why) नामक संगठनों से जुड़ा हुआ बताया गया है। जैसे ही यह मेल एयरपोर्ट अधिकारियों के पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और टर्मिनल को खाली कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ईमेल में आरडीएक्स (RDX) और आईईडी (Improvised Explosive Devices) का जिक्र किया गया था। वहीं मामले की जांच अभी जारी है।
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
जबलपुर एयरपोर्ट | MP News | Madhya Pradesh एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर की तलाशी शुरू की। तलाशी देर रात तक चली, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे तक चला सर्च अभियान, टर्मिनल खाली करवाया
जानें क्या है धमकी भरें ईमेल में...
धमकी भरा ईमेल इमाम हुसैन अली (Imam Hussain Ali) नामक आउटलुक आईडी से भेजा गया है। मेल में जिन नामों का उल्लेख किया गया, उनमें एम. गुनासेकरन, जीवा सगप्तम वैश्यू, सेथिल वेल, माइनर, नैनिका कोवन, शिवदास और सुमी पापा शामिल है। मेल में यह भी लिखा है कि चार आरडीएक्स 800 बेस फ्यूज जानबूझकर बहुत कम मात्रा में डोप किए गए हैं, ताकि असर सीमित रहे, लेकिन ज्यादा लोग हताहत हों।
जांच के दौरान क्या मिला?
पुलिस ने मेल में दिए गए नामों की जांच की, लेकिन कोई भी नाम एयरपोर्ट के यात्री सूची में नहीं मिला। विमान कंपनियों से भी यात्रियों की जानकारी मांगी गई, लेकिन मेल में उल्लिखित नामों से मेल खाने वाला कोई यात्री नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल ने मचाया हड़कंप, जांच जारी
पहले भी मिल चुकी है धमकी
अन्य 40 एयरपोर्ट्स को भी मिले धमकी भरे मेल
यह मेल भी रोड किल (Road Kill) और क्यों (Why) नामक संगठनों से जुड़ा हुआ बताया गया है। जैसे ही यह मेल एयरपोर्ट अधिकारियों के पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और टर्मिनल को खाली कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
जबलपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी की खबर को पांच बुलेट प्वाइंट में समझे...
- धमकी भरा ईमेल: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट का जिक्र किया गया था। साथ ही, विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की चेतावनी दी गई थी।
- सुरक्षा बलों का अलर्ट: ईमेल के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा बलों ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी। एयरपोर्ट परिसर की तलाशी शुरू की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
- पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां: इससे पहले 29 जून को भी एयरपोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसके बाद तलाशी ली गई थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
- अन्य एयरपोर्ट्स को भी धमकी: जबलपुर के अलावा, देश के 40 अन्य एयरपोर्ट्स को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। इसमें विस्फोटक सामग्री छिपाने की चेतावनी दी गई थी।
- एफआईआर और जांच: खमरिया थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, और मामले की जांच जारी है।
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
जबलपुर एयरपोर्ट | MP News | Madhya Pradesh एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA