अगर मस्जिद तोड़कर मंदिर बना तो वापस कर देंगे जमीन: शंकराचार्य सरस्वती

Sanjay Gupta | Dec 30, 2024, 14:49 IST
Share
शंकराचार्य सदानंद सरस्वती
शंकराचार्य सदानंद सरस्वती

द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने सोमवार को इंदौर में मीडिया से बात कर अपने विचार व्यक्त किए हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने सोमवार को इंदौर में मीडिया से बात कर अपने विचार व्यक्त किए। खुदाई में लगातार मंदिर सामने आने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि यह प्रमाणित हो जाए कि किसी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाया गया है, तो वे ऐसे स्थल को वापस करने के लिए तैयार हैं।

मंदिर की खोज प्रमाणों से हो रही है

उन्होंने कहा कि मंदिरों की खोज किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं है, बल्कि प्रमाण और ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर हो रही है। उन्होंने कहा कि कई प्राचीन धार्मिक स्थलों को नष्ट किया गया है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन स्थानों को वापस पाने की प्रक्रिया विवादित नहीं है। शंकराचार्य सदानंद ने कहा कि हमारे पास धार्मिक और ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध हैं। जो लोग इन प्रमाणों को स्वीकार नहीं करते, उनके लिए पुरातत्व विभाग का सहारा लिया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि यह प्रमाणित हो जाए कि किसी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाया गया है, तो ऐसे स्थल को वापस करने के लिए तैयार हैं।

जाति से ही उम्मीदवार तय होते हैं

उन्होंने समाज में जाति व्यवस्था के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जाति व्यवस्था को समाप्त करना संभव नहीं है, क्योंकि सरकारें खुद जाति के आधार पर अपने उम्मीदवार तय करती हैं। नेताओं के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए संतों और महात्माओं को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ऐसे व्यक्तियों से रहें सावधान

शंकराचार्य सदानंद ने यह भी कहा कि कुछ संगठन और शासन में बैठे लोग अपने स्वार्थ के लिए नकली आचार्यों का निर्माण कर रहे हैं, जो धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। ऐसे व्यक्तियों से सतर्क रहने और मीडिया से इन्हें प्रचारित न करने की अपील की है। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से कुंभ मेले में गंगा स्नान (गंगा में नहाना) करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंगा में स्नान से पहले ही पाप खत्म होने लगता है और यह स्नान सभी के लिए जरूरी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • शंकराचार्य सदानंद सरस्वती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा