रिटायरमेंट के दिन नर्मदापुरम के डिप्टी रेंजर हरगोविंद मिश्रा को बर्खास्तगी का झटका, ये है मामला

Amresh Kushwaha | Published:
Share
ecosystem-improvement-project-fake-bills
ecosystem-improvement-project-fake-bills

नर्मदापुरम के डिप्टी रेंजर को रिटायर होने से कुछ घंटों पहले ही नौकरी से हटा दिया गया। यह कार्रवाई 5 साल पुराने मामले में विभागीय जांच के बाद की गई। जानें वजह...

नर्मदापुरम वन विभाग में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां डिप्टी रेंजर हरगोविंद मिश्रा को उनके रिटायरमेंट के दिन ही नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। यह कार्रवाई 5 साल पुराने मामले में विभागीय जांच के बाद की गई।

मिश्रा की विदाई जहां सोमवार को सुबह कार्यालय में गर्मजोशी से हुई, वहीं दोपहर में उन्हें बर्खास्तगी का आदेश मिल गया। जानें क्यों किया गया मिश्रा को बर्खास्त...

ये खबर भी पढ़िए...चाय-समोसे के फर्जी बिल पकड़ने वाले अफसर का 600 किमी दूर ट्रांसफर, एमपी HC ने लगाई रोक

बर्खास्तगी के पीछे की वजह

मिश्रा पर आरोप था कि उन्होंने भ्रमण के नाम पर फर्जी बिल लगाए थे। यह मामला तब सामने आया जब सेवानिवृत्त फॉरेस्ट अधिकारी मधुकर चतुर्वेदी ने इसकी शिकायत की। जांच के बाद मिश्रा पर लगे आरोप को सही पाए गया। इसके चलते मिश्रा को उनके रिटायरमेंट के दिन ही नौकरी से हटा दिया गया। दरअसल, मिश्रा पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए इकोसिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रमण कार्यक्रम के दौरान फर्जी बिल लगाकर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी बिल से सरकार को लगाया 341 करोड़ का चूना, चौंकाने वाला खुलासा

रिटायरमेंट से पहले बर्खास्तगी

सोमवार को जहां मिश्रा को ऑफिस में विदाई दी गई, वहीं दोपहर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (CCF) आशोक कुमार चौहान ने उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिए।

मिश्रा पर यह गबन का आरोप 2018 में इकोसिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के दौरान लगा था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि 150 लोगों के भ्रमण में लगभग 18 लाख रुपये की अनियमितता की गई थी। यह मामला बानापुरा क्षेत्र में हुआ था।
विभागीय जांच में यह आरोप सही पाए गए। इसके बाद मिश्रा से जवाब भी लिया गया था, जो उन्होंने 24 जून को दिया था।

तत्कालीन डीएफओ पर भी है आरोप

मुख्य वन संरक्षक ने यह भी बताया कि इस मामले में तत्कालीन डीएफओ अजय पांडे पर भी आरोप हैं। इनकी विभागीय जांच अभी जारी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

फर्जी बिल घोटाला | fake bill scam | मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh | MP | MP News Forest Department

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • Forest Department
  • वन विभाग
  • नर्मदापुरम
  • धोखाधड़ी
  • विभागीय जांच
  • fake bill scam
  • फर्जी बिल घोटाला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर