ईडी का बड़ा एक्शन: पूर्व IAS से लेकर प्राचार्य और ऑटो कंपनी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Ravi Awasthi | Published:
ed action
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ ईडी ने सख्त कार्रवाई की। ईडी ने पूर्व आईएएस अरविंद जोशी से जुड़े मामले में 5 करोड़ की अचल संपत्तियां कुर्क कीं।
News in Short
- ईडी ने दिवंगत अरविंद जोशी और टीनू जोशी मामले में 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।
- छतरपुर के प्राचार्य पर मनी लॉन्ड्रिंग आरोप में चार्जशीट दाखिल।
- ईडी ने केनरा बैंक को 45 करोड़ रुपए की राहत दिलाई।
- भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों को परिवारजनों के नाम पर छिपाया गया।
- ऑटो कंपनी से जुड़े बैंक फ्रॉड मामले में 18.32 करोड़ रुपए की रकम हड़पने का खुलासा।
News in Detail
ईडी ने सबसे अहम कार्रवाई पूर्व आईएएस अधिकारी दिवंगत अरविंद जोशी व पूर्व आईएएस टीनू जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में की। जहां ईडी ने करीब 5 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।
इसके साथ ही ईडी ने एक ओर छतरपुर के शासकीय बीएड कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। वहीं दूसरी ओर बैंक फ्रॉड केस में केनरा बैंक को 45 करोड़ रुपए की संपत्ति वापस दिलाई है।
पंचायतों में बनने थे 5800 अमृत सरोवर, आधे से ज्यादा निगल गए घपलेबाज
भ्रष्टाचार से जमा की करोड़ों की संपत्ति
जांच में सामने आया कि अवैध आय को परिवारजनों के नाम पर निवेश,बेनामी संपत्तियों और शेल कंपनी के जरिए छिपाया गया। इस पूरे नेटवर्क में एस.पी.कोहली और उनके परिजनों की भूमिका भी उजागर हुई है।
ED इंदौर का 20.47 करोड़ के गबन के आरोपी अलीराजुपर के बीईओ कमल राठौर के खिलाफ चालान
चालू रिसॉर्ट किया गया कुर्क
मोहन सरकार का इंदौर और भोपाल ED को फ्री हैंड, आरोपी नहीं छिपा सकेंगे संपत्तियां
छतरपुर: पूर्व प्राचार्य पर मनी लॉन्ड्रिंग केस
ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग कर 1.23 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। जो उसकी वैध आय से लगभग 95 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आरोपी ने पत्नी और अन्य परिजनों के नाम पर भी संपत्तियां खरीदीं। ईडी पहले ही इस मामले में 1.22 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर चुकी है।
बैंक फ्रॉड केस में भी चालान पेश
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,आरोपी कंपनी के निदेशक पुष्पेंद्र सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 18 करोड़ 32 लाख का कर्ज लिया। बाद में इस रकम को अन्य कारोबार में लगा दिया गया। जिससे बैंक को 18.32 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
एमपी OBC आरक्षण केस में सुप्रीम कोर्ट आखिर क्या हुआ, बीजेपी-कांग्रेस क्यों हुई आमने-सामने
केनरा बैंक को 45 करोड़ की राहत
डमी ग्राहकों के नाम पर लिया लोन
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता
By Umeshwari Baghel
अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम
By Aman Vaishnav
सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Umeshwari Baghel
मध्य प्रदेश के 50 हजार युवाओं को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, सीख सकेंगे कंप्यूटर, सिलाई और डेयरी का काम
By Aman Vaishnav
फाइलों के ढेर में दबा मरीजों का इलाज, हजार डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर कैंसर मशीनों की खरीदी तक सब ठप
By Aman Vaishnav
आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari