ED ने पूछताछ कर गोलू अग्निहोत्री को छोड़ा,लैपटॉप, नकदी समेत चांदी जब्त
Sanjay Gupta | Dec 18, 2024, 22:07 IST
ED released Golu Agnihotri
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता विशाल गोलू अग्निहोत्री पर सोमवार (16 दिसंबर) से शुरू की छापामार कार्रवाई बुधवार दोपहर में खत्म कर दी। ढाई दिन तक चली पूछताछ के बाद गोलू को छोड़ दिया गया है, लेकिन वह ईडी केस से मुक्त नहीं हुए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने कांग्रेस नेता विशाल गोलू अग्निहोत्री पर सोमवार (16 दिसंबर) से शुरू की छापामार कार्रवाई बुधवार दोपहर में खत्म कर दी। ढाई दिन तक चली पूछताछ के बाद गोलू को छोड़ दिया गया है, लेकिन वह ईडी केस से मुक्त नहीं हुए हैं। वैसे भी ईडी बहुत कम मामलों में गिरफ्तारी करती है।अहमदाबाद और उज्जैन, इंदौर, लुधियान में हाल में मारे गए छापे में भी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई थी। यहां तक इंदौर नगर निगम घोटाले में भी ईडी ने कोई गिरफ्तारी नहीं ली है।
गोलू अग्निहोत्री पर ED की कार्रवाई-सट्टेबाजी की कमाई की क्रिप्टोकरेंसी से मनी लाण्ड्रिंग
बताया जा रहा है कि मनी ट्रांजेक्शन गोलू के साथ ही परिजनों के साथ भी लिंक मिले हैं। ऐसे में गोलू के करीबी लोग औऱ परिजन भी ईडी के दायरे में आ चुके हैं। इसके साथ ही गोलू के यहां से मिले सबूतों के बाद आने वाले समय में और भी लोग गिरफ्त में आ सकते हैं। उधर अभी भी इस मामले में ईडी से औपचारिक जानकारी रिलीज होने का इंतजार है। माना जा रहा है कि अब कार्रवाई खत्म हुई है तो ऐसे में एक-दो दिन में यह जानकारी ईडी द्वारा रिलीज की सकती है।
कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के यहां ईडी की कार्रवाई
मनी लाण्ड्रिंग केस में मनी ट्रेल पाए जाने पर ईडी अवैध रूप से कमाई गई राशि के बराबर की संपत्तियों को सीज करता है। खाते व अन्य लेन-देन पर भी रोक हो जाती है। इसके बाद जरूरत होने पर ईडी गिरफ्तारी लेगी, नहीं तो केवल प्रॉपर्टी अटैचमेंट होगा और बाद में ईडी कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
गोलू अग्निहोत्री पर ED की कार्रवाई-सट्टेबाजी की कमाई की क्रिप्टोकरेंसी से मनी लाण्ड्रिंग
डेढ़ करोड़ की नकदी, 60 किलो चांदी
गोलू के साथ ही मामले में उनके सहयोगी विपुल अग्रवाल, तरूण श्रीवास्तव व अन्य के यहां भी टीम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस छापे के दौरान करीब डेढ़ करोड़ की नकदी और 60 किलो चांदी भी जब्त हुई है। वहीं तरूण के यहां पर हथियार भी मिले थे जिस पर लसूडिया पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। वहीं भारी मात्रा में दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं।
गोलू के परिजन भी लपेटे में आ रहे
कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के यहां ईडी की कार्रवाई
ईडी आगे क्या कर सकता है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari