20 या 21 मार्च, एमपी में कब मनेगी ईद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Published:
Share
eid-al-fitr-2026
eid-al-fitr-2026

मध्य प्रदेश में ईद-उल-फितर 20 या 21 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है। 21 मार्च को एमपी में सरकारी छुट्टी होगी और बैंकों में भी अवकाश रहेगा। जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

रमजान का पाक महीना अब अपने समापन की ओर है। हर तरफ ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियों की धूम है। भारत और दुनियाभर में लोग बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं। हर तरफ बस एक ही सवाल है कि ईद कब मनाई जाएगी?

दरअसल, ईद की तारीख आसमान में दिखने वाले चांद पर निर्भर करती है। ईद को लेकर राज्य सरकार ने छुट्टियों और बैंकों के हॉलिडे का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आइए, जानें हैं कि इस साल ईद का जश्न कब होगा।

भारत में कब मनेगी ईद

भारत में ईद का फैसला आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने के हिसाब से होता है। 2026 में सऊदी अरब में 18 मार्च को ईद का चांद दिखने की उम्मीद है। अगर वहां आज चांद दिख जाता है, तो सऊदी अरब में 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

भारत में 20 मार्च को ईद हो सकती है। लेकिन अगर 18 मार्च को चांद नहीं दिखता, तो अगले दिन चांद दिखाई देने पर सऊदी अरब में 20 मार्च और भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कैलेंडर में 21 मार्च को ईद की छुट्टी दी है। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

प्राइवेट ऑफिसों में भी इस दिन कर्मचारी सरकारी छुट्टियांले सकेंगे। अगर चांद 19 मार्च को ही दिख गया, तो छुट्टी बदल सकती है। फिलहाल प्रशासन ने 21 मार्च को ही छुट्टी के लिए तय किया है।

काम निपटाने से पहले ये जरूर पढ़ें

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च महीने के लिए लिस्ट जारी की है।
  • मध्यप्रदेश में 21 मार्च को ईद के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
  • इसके बाद 22 मार्च को रविवार होने के कारण भी छुट्टी रहेगी।
  • 27 मार्च को रामनवमी और 28 मार्च को चौथा शनिवार होने से काम नहीं होगा।
  • 29 मार्च को फिर रविवार और 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी है।
  • यानी आने वाले कुछ दिनों में बैंकों में काफी छुट्टियां रहने वाली हैं।

ईद-उल-फितर का महत्व

ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr)का त्योहार रमजान के महीने भर के कठिन रोजों के समापन का प्रतीक है। यह दिन खुशियां बांटने के लिए मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं क्योंकि इस दिन घरों में विशेष रूप से सेवइयां और मिठाइयां बनती हैं।

इस दिन की शुरुआत सुबह की विशेष नमाज से होती है। लोग नए कपड़े पहनकर भाईचारे का संदेश देते हैं। दान-पुण्य या जकात देना इस दिन का अहम हिस्सा है, ताकि गरीब भी त्योहार मना सकें।

बच्चों के लिए यह दिन और भी खास होता है क्योंकि उन्हें बड़ों से प्यार और ईदी (उपहार) मिलती है। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक कहते हैं और खुशियां बांटते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

चैत्र नवरात्रि 2026: देवी के आशीर्वाद के लिए 9 दिनों में पहनें 9 रंग के कपड़े

इस चैत्र नवरात्रि करें भारत के प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन और पाएं आशीर्वाद

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन चढ़ाएं ये खास भोग, मां होंगी प्रसन्न, घर आएगी सुख-शांति और वैभव

चैत्र नवरात्रि 2026 में जरूर करें MP के इन प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों के दर्शन

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • Eid
  • Eid-ul-Fitr
  • रमजान
  • ईद-उल-फितर
  • सरकारी छुट्टियां
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर