Bakrid 2025 : बकरीद को लेकर एडवाइजरी जारी, इन चीजों का ध्यान न रखने पर होगी कार्रवाई

Sourabh Bhatnagar | Jun 06, 2025, 12:22 IST
Share
eid-ul-adha-2025-waqf-board-mp-guidelines
eid-ul-adha-2025-waqf-board-mp-guidelines

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने ईद उल अजहा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि कुर्बानी केवल बंद और सुरक्षित स्थानों पर की जाए। साथ ही...

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड (MP Waqf Board) ने ईद उल अजहा यानी बकरीद (Bakrid) पर्व के मद्देनज़र राज्यभर में कानून व्यवस्था और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विस्तृत एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। इसमें खुले में नमाज (Public Namaz) न पढ़ने और सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी (Public Sacrifice Ban) न करने जैसे निर्देश शामिल हैं।

🕌 कुर्बानी पर नियमों का पालन अनिवार्य

वक्फ बोर्ड ने अपने अधीनस्थ मुतवल्लियों (Mutawallis) और समितियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि कुर्बानी निर्धारित स्थान (Designated Places) पर ही की जाए और उसमें सरकारी कानूनों (Government Laws) का पूरी तरह पालन हो।
🔸 कुर्बानी की जगह चारों ओर से बंद हो
🔸 साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया जाए
🔸 निषिद्ध जानवरों की कुर्बानी पर पूर्ण रोक
🔸 कुर्बानी का कोई वीडियो या ऑडियो न बनाएं और न शेयर करें

खबर यह भी...बकरीद से पहले MP के IAS नियाज खान के पोस्ट से बवाल, बीजेपी सांसद ने किया समर्थन

धर्म और सफाई दोनों ज़िम्मेदारी

बोर्ड ने कहा है कि धार्मिक कार्यों (Religious Practices) में नागरिकों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी (Moral Responsibility) निभाते हुए सफाई, दवाई छिड़काव और अवशेषों के सही निष्पादन का पालन करना चाहिए।

🔹 जानवर की अनुपयोगी चीजें नगर निगम के निर्धारित कंटेनर में डालें
🔹 कुर्बानी का स्थान टीनशेड या दीवारों से ढका हो
🔹 नमाज ईदगाह या मस्जिद परिसर तक सीमित हो

🚫 सोशल मीडिया पर कंटेंट साझा करने पर सख्ती

वक्फ बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी से संबंधित कोई भी वीडियो या ऑडियो क्लिप (Sacrifice Video Ban) सोशल मीडिया पर न डाली जाए। इससे सांप्रदायिक सौहार्द (Communal Harmony) बिगड़ सकता है।

खबर यह भी...बकरीद पर कुर्बानी को लेकर तनाव, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, याचिका खारिज, SDO को दिए ये निर्देश

🧾 जिला प्रशासन को कड़ी भूमिका में रहने के निर्देश

राज्य के सभी जिला कलेक्टरों (District Collectors) और दंडाधिकारियों (Magistrates) को निर्देशित किया गया है कि वे इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराएं और जनजागरूकता अभियान (Awareness Drive) भी चलाएं।

वक्फ बोर्ड के तहत आने वाले स्थल

  • मस्जिद (Mosque)
  • कब्रिस्तान (Graveyard)
  • दरगाह व मजार (Shrine)
  • कर्बला स्थल
  • स्कूल और मदरसे
कुल संख्या: लगभग 15,000

इस बार बकरीद कब है?

WhatsApp-Image-2025-06-06-at-10.13.38-2025-06-6958e0d7f74e39f2568aa7d85fbe5eaf-490225
WhatsApp-Image-2025-06-06-at-10.13.38-2025-06-6958e0d7f74e39f2568aa7d85fbe5eaf-490225

इस्लामिक कैलेंडर पूरी तरह चांद की स्थिति पर आधारित होता है, इसलिए हर वर्ष बकरीद यानी ईद-उल-अजहा की तारीख में बदलाव होता है। यह पर्व तब मनाया जाता है जब जिल-हिज्जा माह का चांद दिखाई देता है। इस बार सऊदी अरब में 27 मई को चांद नजर आया, जिसके आधार पर वहां 6 जून को बकरीद मनाने की घोषणा की गई। भारत में चांद एक दिन बाद दिखा, जिस कारण यहां बकरीद 7 जून, शनिवार को मनाई जाएगी। यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जिल-हिज्जा की 10वीं तारीख को आता है और इस दिन को हज यात्रा का अंतिम और सबसे पवित्र दिन माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह दिन त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जो पैगंबर इब्राहीम की आस्था और समर्पण की याद दिलाता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

बकरीद की तैयारी | बकरीद का त्योहार | बकरीद न्यूज | MP वक्फ बोर्ड | एमपी वक्फ बोर्ड | ईद की नमाज | एमपी में सड़क पर नमाज पर रोक | कुर्बानी का त्योहार | MP News | ईद-उल-अजहा

Tags:
  • MP News
  • बकरीद
  • बकरीद न्यूज
  • एमपी वक्फ बोर्ड
  • बकरीद का त्योहार
  • नमाज
  • MP वक्फ बोर्ड
  • बकरीद की तैयारी
  • ईद की नमाज
  • मस्जिद
  • वक्फ बोर्ड
  • ईद
  • ईद-उल-अजहा
  • कुर्बानी का त्योहार
  • एमपी में सड़क पर नमाज पर रोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि