सावधान! बिजली के स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक बढ़ रहा बिल, ये है वजह

Rohit Sahu | Mar 23, 2025, 14:15 IST
Share
mp electricity bill smart meter
mp electricity bill smart meter

यदि आपके घर में नया स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाया जा रहा है, तो सतर्क रहें। मीटर इंस्टॉलेशन (Meter Installation) के दौरान फेस (Phase) और न्यूट्रल (Neutral) के तारों का गलत कनेक्शन आपकी बिजली खपत को बढ़ा सकता है।

मध्य प्रदेश के सागर में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के दौरान लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ रहे हैं। गलत फेस-न्यूट्रल कनेक्शन की वजह से बिजली की खपत बढ़ रही है, लेकिन बिजली कंपनी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे बिजली बिल (Electricity Bill) पहले से ज्यादा आ रहा है।

स्मार्ट मीटर की वायरिंग में गड़बड़ी

सागर शहर में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के बाद उपभोक्ताओं की सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली बिल में अचानक वृद्धि से जुड़ी हुई हैं। बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इंस्टॉलेशन के दौरान ठेकेदारों द्वारा की जा रही लापरवाही के कारण कई उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना पड़ रहा है।

गलत कनेक्शन से बढ़ रही बिजली खपत

मीटर इंस्टॉलेशन के दौरान कई बार फेस और न्यूट्रल के तारों को गलत तरीके से जोड़ा जाता है, जिससे घर में बिजली की खपत अनावश्यक रूप से अधिक हो जाती है। उपभोक्ताओं को यह समस्या तभी समझ में आती है जब उनके बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

हर महीने कस्टमर कर रहे शिकायत

बिजली कंपनी में सबसे ज्यादा शिकायतें बढ़े हुए या गलत बिजली बिलों से जुड़ी होती हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कंपनी प्रत्येक मंगलवार को जिले में शिविर आयोजित करती है। सागर शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में हर महीने लगभग 150 उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।

यह भी पढ़ें:बिजली कटौती समेत कई मुद्दों पर BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, खूब कोसा

बिजली उपभोक्ता कैसे करें शिकायत?

बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता अजीत चौहान ने बताया कि मीटर इंस्टॉलेशन में गलती को लेकर अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। यदि किसी उपभोक्ता को लगता है कि उनके कनेक्शन गलत किए गए हैं, तो वे बिजली कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1912 या नजदीकी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिजली बिल वसूलने गई टीम को बनाया बंधक, दरवाजा बंदकर कर्मियों से की गई मारपीट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar
  • सागर न्यूज
  • electricity bill
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Electricity bill hike
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब