नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द

Neel Tiwari | Published:
Share
THESOOTR
employee-leaves-cancelled Photograph: (THESOOTR)

जबलपुर शहर के नागरिकों को निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है इसके बाद नागरिक सेवाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

जबलपुर जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। 9 मई 2025 को कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों जैसे जल आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन, आपदा प्रबंधन, नगर निगम जैसे सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ के अवकाश पर अगले आदेश तक पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विशेष परिस्थितियों में भी लेनी होगी कलेक्टर की अनुमति

आदेश में एक अपवाद प्रावधान के रूप में यह उल्लेखित है कि यदि कोई कर्मचारी किसी ‘विशेष परिस्थिति’ जैसे आकस्मिक पारिवारिक आपदा या गंभीर स्वास्थ्य कारणों से अवकाश लेना चाहता है, तो उसे पहले कलेक्टर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करना होगा। इसके बाद ही विभागीय सक्षम अधिकारी उसकी छुट्टी को स्वीकृति दे सकेंगे। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि अवकाश केवल वास्तविक और आपातकालीन स्थिति में ही स्वीकृत हो, न कि सामान्य कारणों से।

THESOOTR
THESOOTR


ये खबर भी पढ़ें...

युद्ध में खतरे का संकेत कैसे बना सायरन? एमपी में 54 साल बाद बदलने की तैयारी

बनाया गया सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम

जबलपुर जिला प्रशासन ने "राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्लान" के प्रभावी क्रियान्वयन और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम (CDCC) एवं पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) की स्थापना कर दी है। मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश की अध्यक्षता में 6 मई 2025 को हुई बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है। कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 0761-2623925 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का संचालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी 8-8 घंटे की शिफ्टों में तत्काल प्रभाव से लगाई गई है, ताकि 24x7 सतर्कता बनी रहे और सुरक्षा मापदंडों का पालन सुनिश्चित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें...

Summer Special Train: बांद्रा से रीवा तक सफर होगा आसान, चलेगी 22 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन

संकट की घड़ी में सेवाओं का बना रहे संतुलन

प्रशासन का यह फैसला स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जिले में नागरिक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में देश और प्रदेश की स्थिति को देखते हुए जब बिजली कटौती, जल संकट और अस्पतालों में भीड़ जैसी चुनौतियाँ सामने हैं, प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर है कि किसी भी विभाग में कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण जनता को परेशान न होना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें...

272 एकड़ में फैले हरदा के श्री गंगेश्री मठ में संघ की एंट्री, महंत परंपरा खत्म

फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी बढ़ी, 24x7 सेवाओं में तैनाती

इस आदेश के बाद जिले के सभी फील्ड स्टाफ जैसे लाइनमैन, नल कनेक्शन कर्मी, स्वास्थ्य निरीक्षक, सफाईकर्मी, नगर निगम इंजीनियर, रोड मरम्मत और परिवहन सेवा के कर्मचारियों को बिना किसी अवकाश के ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा। यह कदम इसलिए आवश्यक समझा गया क्योंकि इनकी भूमिका नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं की आपूर्ति में सबसे अहम मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें...

अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: दौड़ का समय 30 सेकंड बढ़ा, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका!

लापरवाही नहीं, पूरी तत्परता चाहिए

कलेक्टर दीपक सक्सेना के इस आदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिला प्रशासन सेवा के मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता को स्वीकार नहीं करेगा। सभी विभाग प्रमुखों को आदेश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर सेवा बाधित न होने दें।

नागरिक सुविधाओं पर नहीं पड़ेगा असर

इस सख्त प्रशासनिक निर्णय का प्रत्यक्ष लाभ जिले की जनता को मिलेगा। जल संकट हो, सड़क जाम या स्वास्थ्य आपातकाल जैसी हर स्थिति में प्रशासन तत्पर रहेगा। यह आदेश यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों को आवश्यक सेवाएँ समय पर मिलें और कोई भी विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटे।

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द | मध्यप्रदेश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • जिला प्रशासन
  • कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर